| वाल्मी के साथ पर्यावरण एवं सामुदायिक विकास को समझेंगे विद्यार्थी |
| अनुपपुर | 11-जून-2018 |
प्रदेश के युवाओं में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के प्रति समझ विकसित करने के लिये जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी) द्वारा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। प्रथम बैच में एक्सीलेंस कॉलेज के भूगोल विषय के 14 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन विद्यार्थियों को 11 जून से 10 जुलाई 2018 तक पंचायत राज व्यवस्था, सामुदायिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ग्राम समितियों का आकलन, ज्योग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम से प्राकृतिक आपदा में होने वाली क्षति का आर्थिक आंकलन, वाल्मी की भौगोलिक संरचना तथा संस्थान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों के फीडबैक का तुलनात्मक अध्ययन जैसे विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वाल्मी द्वारा वर्ष 1986 से प्राकृतिक संसाधनों के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम और सहकारिता एवं क्रियान्वन अनुसंधान कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। ग्रामीण विकास, जल संसाधन, उद्यानिकी, मत्स्य, वन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आदि विभागों के अधिकारियों के लिए संस्थान में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वर्तमान में तकनीकी प्रगति एवं प्रशिक्षण आवश्यकताओं पर संस्थान द्वारा प्राकृतिक संसाधन, संरक्षण एवं प्रबंधन संबंधी विषयों के साथ ही आजीविका, पंचायती राज व्यवस्था, समुदाय पर आधारित गतिविधियों पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। |
Monday, June 11, 2018
वाल्मी के साथ पर्यावरण एवं सामुदायिक विकास को समझेंगे विद्यार्थी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
समस्त नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम्मेलन आज 25 अगस्त को अनूपपुर 24 अगस्त 2018/अनूपपुर के समस्त 6 नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम...
-
अनूपपुर 26 नवंबर 2014/ जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चमेली पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाग...

No comments:
Post a Comment