| स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर युवा सफल उद्यमी बनें - विधायक श्री रौतेल |
| जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन में 901 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित |
| अनुपपुर | 04-अगस्त-2018 |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में पात्रताधारी लाभान्वित होकर हितलाभ प्राप्त कर रहे है। आपने कहा कि राज्य सरकार ने सभी वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनायें प्रारंभ की है। जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। जरूरत है कि लोग हितलाभ लेने के लिये योजनाओं को जाने तथा पात्रता अनुसार लाभ प्राप्त करें। आपने इस अवसर पर कहा कि कौसल विकास के तहत युवाओ को हुनरमंद बनाकर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है, जिसका लाभ युवाओं को उठाना चाहिये। आपने सभी उपस्थित हितग्राहियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी. ने स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर युवाओं उद्यम स्थापित करने को प्रेरित किया। आपने कहा कि जिले में स्वरोजगार स्थापना की बड़ी संभावनायें हैं। स्वरोजगार सम्मेलन में बंटे हितलाभ - जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन में जिला व्यापार एवं उधोग केन्द्र के 124 मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबंल) योजना के 48, जिला अंत्यावसायी सहारी विकास समिति के 58, जनजाति कल्याण विभाग के 230, घुमक्कड़ जाति के 3, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण के 43, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के 152, खादी ग्रामोद्योग के 32, हथकरघा के 19, माटी कला बोर्ड के 2, आजीविका मिशन के 110, पशुपालन विभाग के 180, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 8, के साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना तथा शहरी आजीविका परियोजना, संबंल योजना के अनुग्रह सहायता राशि के हितलाभ वितरित किये गये। अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से योजनानुसार 2-2 हितग्राहियों को मंच से हितलाभ प्रदान किये गये। स्वरोजगार सम्मेलन में स्वच्छ सर्वेक्षण एप का लोकार्पण- जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन में स्वच्छ अनूपपुर सुघड़ अनूपपुर को दृष्टिगत रख गांव-गांव तथा गांव-गांव चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत अनूपपुर की पहचान स्थापित करने अनूपपुर जिले का स्वच्छता लोगो तथा एप का लोकार्पण मंचासीन अतिथि विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल, शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री जे.के. जैन कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी., जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना, द्वारा किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण एप्स जिले के नागरिक अपलोड कर एप्स के माध्यम से स्वच्छता संबंधी फीडबैक प्रदान कर सकते हैं। एप में दिये गये फीडबैक के आधार पर स्वच्छ अनूपपुर की परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा। |
Saturday, August 4, 2018
स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर युवा सफल उद्यमी बनें - विधायक श्री रौतेल
जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति की बैठक विधायक श्री रौतेल की अध्यक्षता में संपन्न
| जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सतर्कता समिति की बैठक विधायक श्री रौतेल की अध्यक्षता में संपन्न |
| बैठक में खाद्य उपभोक्तओं के हित में लिये गये निर्णय |
| अनुपपुर | 04-अगस्त-2018 |
व्यापारियों को दिया जायेगा जी.एस.टी. का प्रशिक्षण
| व्यापारियों को दिया जायेगा जी.एस.टी. का प्रशिक्षण |
| अनुपपुर | 04-अगस्त-2018 |
सहायक आयुक्त एस.जी.एस.टी. जिला अनूपपुर ने बताया कि जिले के समस्त व्यापारियों को जी.एस.टी. एक्ट के व्यवहारिक प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन वाणिज्य कर विभाग द्वारा जनपद स्तर पर किया जाना है। इस कार्यशाला में कर सलाहकार/अधिवक्ता व विभाग के अधिकारियों द्वारा जी.एस.टी. के अंतर्गत रिटर्न फाइल करना, रजिस्ट्रेशन, आवेदन, पंजियन, संशोधन, निरस्तीकरण, ईवे बिल, माइग्रेशन आदि से संबंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यशाला का आयोजन 8 अगस्त 2018 को राजेन्द्रग्राम में जनपद पंचायत भवन, 11 अगस्त को कोतमा में जनपद पंचायत भवन, 14 अगस्त को जैतहरी में जनपद पंचायत भवन, एवं 18 अगस्त को अनूपपुर में सामुदायिक भवन में किया जायेगा।आपने सभी प्रकार के व्यवसाय करने वाले ज्यादा से ज्यादा व्यवसायियों को इस कार्यशाला में पहुंचकर कार्यशाला का लाभ लेने का आग्रह किया है।
|
मध्यप्रदेश के ई-मार्ग सॉफ्टवेयर से अन्य राज्यों की सड़कों की भी होगी मॉनीटरिंग
| मध्यप्रदेश के ई-मार्ग सॉफ्टवेयर से अन्य राज्यों की सड़कों की भी होगी मॉनीटरिंग |
| ई-मार्ग पर राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न |
| अनुपपुर | 04-अगस्त-2018 |
मध्यप्रदेश में विकसित किए गये ई-मार्ग सॉफ्टवेयर से पूरे देश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों की मॉनीटरिंग की जाएगी। इस सॉफ्टवेयर का ही परिणाम है कि राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश में सबसे कम मात्र 6.16 प्रतिशत सड़कों पर मेन्टीनेंस का काम निकल रहा है। यह बात ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव और एनआरआईडीए की डायरेक्टर जनरल श्रीमती अलका उपाध्याय ने कही है। श्रीमती उपाध्याय आज रोड मेन्टीनेन्स पर भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं।
|
शिक्षा का अधिकार कानून
| शिक्षा का अधिकार कानून |
| प्रायवेट स्कूलों की मान्यता के लिये ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त तक |
| अनुपपुर | 04-अगस्त-2018 |
प्रदेश में शिक्षा का अधिकार कानून के तहत प्रायवेट स्कूलों की मान्यता एवं नवीनीकरण के लिये ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त तक किये जा सकेंगे। यह आवेदन नियत तिथि तक कार्यालयीन समय में दिये जा सकेंगे।
जिलों में बीआरसीसी द्वारा 7 अगस्त के बाद 15 दिन के भीतर संबंधित स्कूलों का भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन निरीक्षण रिपोर्ट जिला शिक्षाधिकारी को प्रेषित की जायेगी। जिला शिक्षाधिकारियों द्वारा मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी आवेदनों का निराकरण 30 दिन के भीतर किया जायेगा। प्रायवेट स्कूलों की नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया एजुकेशन पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in के आरटीई प्रभाग से संचालित होगी। |
Subscribe to:
Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मतदान के महत्व को बताने स्वीप मैराथन का आयोजन 7 अक्टूबर को पुष्पराजगढ़ में अनूपपुर 4 अक्टूबर 2018/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक र...
-
9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी विविध गतिविधियाँ ज़िला बूथ कॉलेज एवं शालेय स्तर में होंगे विविध आयोजन महिला एवं युवा मतदाताओं की सहभा...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु सौंपी गयी विशेष जिम्मेदारियाँ अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह प...
-
विधिक सहायता शिविर संपन्न अनुपपुर | 03-अक्तूबर-2018 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा 02 अक्टूबर को गांधी ज...




