| हाट बाजारों में सजने लगी दुर्गा की मनिहारी दुकान |
| आजीविका समूह से मदद लेकर मनिहारी और किराना व्यवसाय किया प्रारंभ |
| अनुपपुर | 12-मार्च-2018 |
म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बनाये जा रहे समूह से जुड़ने बाद दुर्गा की स्थिति में परिवर्तन आना प्रारंभ हुआ और अपने समूह शिव स्व सहायता समूह से अपनी छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऋण लेना प्रारंभ किया तथा समय से वापसी भी करने लगी। समूह से ऋण लेना और वापस करने से दुर्गा के अंदर आत्मविश्वास आया और उसने मनिहारी व्यवसाय के लिए समूह से छः हजार रू ऋण के रूप में लिए और व्यवसाय प्रारंभ किया, धीरे धीरे मनिहारी के काम में लाभ होने लगा और अब दुर्गा के पति भी व्यवसाय बढ़ता देख उसकी मदद करने लगे। मनिहारी का काम अच्छे से जम जाने के बाद, पति पत्नी ने एक अलग व्यवसाय करने की हिम्मत जुटाई और दुर्गा ने पति के लिए समूह से तेरह हजार पांच सौ रू का ऋण समूह से लेकर किराना दुकान की प्रारंभ करवा दी। आज दोनों पति पत्नि समूह से ऋण लेकर किराना और मनिहारी का व्यवसाय सफलता पूर्वक संचालित कर रहे हैं तथा दोनो से परिवार की आय कम से कम प्रति माह दस हजार रू हो जाती है। कभी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाली दुर्गा आज समूह से जुड़ने के बाद मजदूर से मालिक बन चुकी है। समूह की मदद से स्थापित मनिहारी और किराना व्यवसाय ने उसे और उसके पति को एक सम्मान जनक जिंदगी प्रदान की है। आर्थिक आत्मनिर्भरता ने घर के निर्णयों में भी दुर्गा की भागीदारी बढ़ाई है। अब दुर्गा के अंदर इतना आत्म विश्वास आ चुका है कि कभी घर से बाहर कदम रखन के लिए सोचने वाली दुर्गा अपने दुकान का सामान लेने स्वयं अनूपपुर या शहडोल आती जाती है । सच ही है कुछ करने की ईमानदार कोशिश को यदि एक सहारा मिल जाये तो परिणाम अच्छे ही मिलते हैं। न सिर्फ सामाजिक रूप से दुर्गा के जीवन में बदलाव आया है बल्कि पहले का दो कमरों का कच्चा घर अब टीन शेड में बदल चुका है और आगे दुर्गा अपने पक्के इरादों की तरह अपना घर भी पक्का बनाना चाहती है। उसे पूरा विश्वास है कि समूह का साथ है, तो उसके सारे सपने पूरे हो जायेंगे। |
Monday, March 12, 2018
हाट बाजारों में सजने लगी दुर्गा की मनिहारी दुकान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment