| प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन |
| दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम |
| अनुपपुर | 25-जून-2018 |
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लगभग 54 लाख विद्यार्थियों की वर्तमान दक्षताओं के आकलन के लिए बेसलाइन टेस्ट का कार्य 25 जून से प्रारंभ किया जा रहा है। इस टेस्ट में प्रदेश की लगभग 1 लाख 11 हजार से अधिक शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में कक्षा 3 से 8 में अध्यनरत विद्यार्थी शामिल होंगे।
शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित दक्षता उन्नयन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। इस आकलन में विद्यार्थियों की गणित एवं हिन्दी विषयक दक्षताओं का आकलन किया जायेगा। 25 से 30 जून, 2018 की अवधि में संपादित होने वाले इस टेस्ट को शाला स्तर पर किया जायेगा। जो विद्यार्थी इस दौरान शाला में अनुपस्थित रहेंगे उनके लिए 30 जून के बाद भी बेसलाइन टेस्ट आयोजित किया जाएगा। सभी नामांकित बच्चों की दक्षताओं का सटीक आकलन करने के उपरांत शैक्षिक सुधार हेतु निराकरणीय कार्ययोजना तैयार कर बच्चों के सीखने के स्तर अनुरूप समूह तैयार किये जायेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी, जिला प्रशासन, शाला प्रबंधन समिति एवं पालक भी इस टेस्ट के सुचारू संचालन एवं मॉनिटरिंग में सक्रिय सहभागिता करेंगे। पूरे प्रदेश में निश्चित समयावधि में आयोजित किये जा रहे इस आकलन टेस्ट के संबंध में दूरदर्शन मध्यप्रदेश से सोमवार 25 जून को शाम 6 से 6.30 बजे तक एक कार्यक्रम भी प्रसारित किया जायेगा। यह बेसलाइन टेस्ट 25 से 30 जून की अवधि में विद्यालय स्तर पर ही कक्षा शिक्षक और विषय शिक्षक द्वारा किया जायेगा। जिसमें हिन्दी विषय में पढ़ना, पढ़कर-समझना तथा लिखना गणित विषय में अंक पहचान, संख्या पहचान, घटाव, गुणा, भाग और मापन, ज्यामिति आकृतियां के बिंदुओं पर बच्चों की वर्तमान दक्षताओं का आकलन किया जायेगा। विद्यार्थियों की वर्तमान दक्षताओं के सटीक आकलन के लिये इस टेस्ट के दौरान कक्षा/विषय शिक्षक द्वारा एक-एक विद्यार्थी को अपने पास बुलाकर टेस्ट संचालित किया जायेगा। लिखकर हल करने वालो प्रश्नों को बच्चों को अपनी कापी के पेज पर या कागज उपलब्ध कराकर हल कराया जाएगा। आकलन पश्चात् प्रत्येक बच्चे के पेज को उसके पोर्टफोलियों में रिकार्ड के रूप में सुरक्षित रूप से संधारित भी किया जाएगा। प्रश्नावली का प्रयोग किस तरह होना है और बेसलाइन टेस्ट को सुगम बनाने के लिए आधुनिक तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है। बेसलाइन टेस्ट के लिये शाला मित्रों को आवंटित शालाओं का विवरण ईमेल पर गूगल शीट के माध्यम से जिलों को भेजा जा रहा है। प्रश्नावली उपयोग कैसे होना है उसकी विडियो की लिंक सभी शिक्षकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी गयी है। बेसलाइन टेस्ट के लिये जारी किये गए पत्र के ऊपर कोने में क्यूआर कोड को अंकित किया गया है, किसी भी एंड्राइड मोबाइल से इसे स्कैन करने पर विडियो की यू-ट्यूब लिंक खुल जाती है और उपकरणों (प्रश्न पत्रों) के इस्तमाल संबंधी विडियो प्रारंभ हो जाते है। बेसलाइन टेस्ट का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यो एवं अकादमिक सदस्यों के साथ ही राज्य स्तर से संबंधित जिला प्रभारी अधिकारियों द्वारा प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जायेगी। |
Monday, June 25, 2018
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment