| गांव-गांव में घूमकर आयुक्त श्री शर्मा ने खोजे नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरण |
| - |
| अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 |
भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री शर्मा का पहला पड़ाव ग्राम बसखली में था। यहां ग्रामीणों ने बताया कि खसरा, बी-1 पढ़कर सुनाया गया है, यहां 40 फौती नामांतरण हुए हैं, अब कोई प्रकरण शेष नहीं हैं। ग्राम पंचायत पथरौड़ी में ग्रामीणों ने बताया कि खसरा, बी-1 का वाचन किया गया है, फौती नामांतरण, सीमांकन आदि के प्रकरण शेष नहीं है। लगातार किसानों से सम्पर्क कर प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। इसी तरह ग्राम पंचायत बेलियाछोट में भी राजस्व गतिविधियों, खसरा, बी-1 की प्रति वितरण, नामांतरण एवं सीमांकन की जानकारी प्राप्त की। कोई भी प्रकरण लंबित होना शेष नहीं था। आयुक्त श्री शर्मा ने अनूपपुर तहसील की ग्राम पंचायत डोला में राजस्व गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों एवं पटवारी ने बताया कि भूस्वामी बाहर होने के कारण कई किसानों को खसरा, बी-1 नहीं बांटे जा सके। आपने कालरी कर्मियों को निर्देशित किया कि डोला में कालरी के कारण जो पुनर स्थापन प्रस्तावित है, यह पुनर स्थापन व्यवस्थित रूप से सर्वसुविधायुक्त किया जाय। आपने पुराने डोला ग्राम में पेयजल की व्यवस्था तब तक जारी रखने के निर्देश दिए, जब तक कि पुनः नल-जल की व्यवस्था न हो जाय। आपने ग्राम डोला की भूमि अधिग्रहण सहित अन्य समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन, कालरी प्रबंधन तथा ग्रामवासियों के साथ संयुक्त बैठक कर करने की बात कही। |
Sunday, September 10, 2017
गांव-गांव में घूमकर आयुक्त श्री शर्मा ने खोजे नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरण -
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment