निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा
अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज समय सीमा की साप्ताहिक बैठक मे समस्त निर्माण एजेंसियों से कार्य के दौरान विशेष सावधानी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। आपने कहा किसी भी जगह पर उत्खनन से पूर्व भूमिगत सुविधा के प्रदाय को सुनिश्चित कर ले। सुनिश्चितता के पश्चात कार्य के दौरान यह ध्यान रखे की किसी भी भूमिगत सुविधा को क्षति न पहुचे। सावधानी के उपरांत भी किसी कारणवस अगर सुविधा मे परिवर्तन अपरिहार्य हो जाए तो तुरंत पुनर्स्थापना सुनिश्चित करे। आपने पेय जल व्यवस्थाओं मे निर्माण एजेंसियों के कार्य से हुई क्षति का संज्ञान लेते हुए कहा कि पेय जल व्यवस्थाओं की मरम्मत का कार्य उसी दिन करना सुनिश्चित करे।

No comments:
Post a Comment