बैगा परिवारों को शासकीय योजनाओ से लाभ का प्रदाय सुनिश्चित करे-कलेक्टर
अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने ज़िले मे निवास रात समस्त बैगा परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओ से प्रदाय किए जा रहे लाभ की सुनिश्चितता करने के निर्देश समस्त विभागो के मैदानी अमलों के माध्यम से करने के निर्देश दिये हैं। आपने कहा कि बैगा बसाहट मे घर घर जाकर कुपोषण से मुक्ति हेतु हर माह प्रदाय की जाने वाली 1000 रुपये की राशि की प्राप्ति के संबंध मे वस्तुस्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करे। जिन परिवारों को किसी भी कारण से उक्त राशि की प्राप्ति नहीं हो रही है, उस कारण को भी स्पष्ट रूप से उल्लेखित करे।

No comments:
Post a Comment