कोई भी व्यक्ति आवास के लिए भूमि से वंचित नहीं होना चाहिए- कलेक्टर श्री शर्मा
अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, नगरपालिका एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार ज़िले के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति आवास निर्माण के लिए भूमि से वंचित नहीं होना चाहिए। इस हेतु संबन्धित विभाग आपसी सामंजस्य के साथ ऐसे सभी व्यक्ति जिनके पास आवास निर्माण के लिए भूमि नहीं है का चिंहांकन कर भूमि के आवंटन की व्यवस्था करे।

No comments:
Post a Comment