वंदेमातरम् एवं मध्य प्रदेश गायन के साथ शासकीय काम काज की हुई शुरूआत
अनूपपुर 1 मई 2018/ प्रत्येक माह की भांति एक तारीख को शासकीय कार्यालयों में वन्दे मातरम् राष्ट्रीयगीत एवं मध्यप्रदेश गायन के उपरांत शासकीय कार्यो का सम्पादन किया जाता है। इसी प्रकार मई माह के प्रथम कार्य दिवस की शुरुआत संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में वन्देमातरम् एवं म.प्र. गान के सामूहिक गायन के साथ हुई। परिसर में लगने वाले सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वन्देमातरम् एवं म.प्र. सामूहिक गायन में भाग लिया।

No comments:
Post a Comment