| आयुक्त शहडोल संभाग ने अनाज खरीदी कार्य के संबंध में संभाग के कलेक्टरों को समुचित प्रबंधन के दिये निर्देश |
| अनुपपुर | 30-अप्रैल-2018 |
आयुक्त शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में अनाज खरीदी का कार्य किया जा रहा है। निर्धारित केन्द्रों में अनाज विक्रय करने हेतु आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह कलेक्टरों की जवाबदारी है। उन्होने निर्देशित किया है कि किसानों को सुगमतापूर्वक अनाज विक्रय की व्यवस्था की जाये, कृषकों को वापस नहीं लौटना पड़े, इसके लिये इस कार्य में जुड़े अधिकारी पूरी सजगता, सावधानी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जारी निर्देशों में आयुक्त ने कहा है कि खरीदी केन्द्रों में कृषकों के पंजीयन के मान से छन्ना, धर्मकांटा की व्यवस्था रखने, खरीदी त्वरित रूप से सम्पन्न हो इसके लिये मण्डी में उपलब्ध हम्माल, तुलावटी के अतिरिक्त भी हम्मालों या तुलावटी की व्यवस्था रखने, अनाज की आवक अधिक होने पर सर्वेयर के पास जिला स्तरीय समिति से सत्यापन के पश्चात खरीदी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कृषकों को एसएमएस के माध्यम से सूचना देने, यदि किसान को एसएमएस नहीं मिला हो तो दुबारा एसएमएस करने को कहा है। आपने कहा है कि वर्तमान में वैवाहिक गतिविधियों के कारण ऐसी स्थितियां बन सकती हैं। आयुक्त ने निर्देशित किया है कि खरीदी के उपरांत परिवहन की उचित व्यवस्था की जाये, यदि वेण्डर के पास पर्याप्त वाहन नहीं हो तो उसी दर पर दूसरे परिवहन की व्यवस्था की जाये जिससे किसानों को अनाज का त्वरित भुगतान मिल सके। जिले में स्थित करेंसी चेस्ट पर सतत निगरानी रखी जाये तथा बैंको में पर्याप्त मुद्रा उपलब्ध हो इसके लिये बैंकर्स से लगातार समन्वय एवं समीक्षा की जाये। साथ ही खरीफ 2018 हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का नोटिफिकेशन जारी किया जाना है, इसके लिये मानक अनुरूप प्रस्ताव नियमानुसार तैयार किये जायें तथा आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर को प्रेषित किये जायें। |
Monday, April 30, 2018
आयुक्त शहडोल संभाग ने अनाज खरीदी कार्य के संबंध में संभाग के कलेक्टरों को समुचित प्रबंधन के दिये निर्देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment