अनूपपुर जिले के श्री सुयश नामदेव का नाम पहुंचा मुख्यमंत्री संवाद तक |
- |
अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 |
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ‘‘दिल से’’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का उल्लेख किया। इस क्रम में अनूपपुर जिले के होनहार बेटे श्री सुयश नामदेव जिनका चयन आईआईटी खड़गपुर में हुआ है, का उल्लेख सर्वप्रथम किया। इनका नाम आते ही अनूपपुर के रहवासियों के चेहरे में गर्व देखते ही बनता था। इससे पहले श्री सुयश नामदेव को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री अजय शर्मा द्वारा भी सम्मानित किया गया था। इस कड़ी में श्री सुयश नामदेव के अतिरिक्त खरगोन जिले के श्री पवन मण्डलोई, कु. सुमन बागरी, बैतूल जिले की कु. किरन, एकलव्य विद्यालय मंडला की छात्रा गीता बैगा के साथ अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उल्लेख किया। इसका उद्देश्य इन छात्रों के माध्यम से प्रदेश के समस्त छात्रों में उत्साह एवं आत्मविश्वास जागृत करना था। ये सभी मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लाभार्थी हैं। श्री चौहान ने यह भी बताया कि इनकी शिक्षा का खर्च सरकार वहन करेगी। अब प्रदेश का कोई भी मेधावी विद्यार्थी आर्थिक अभावों के चलते शिक्षा से वंचित नहीं होगा।
|
Sunday, September 10, 2017
अनूपपुर जिले के श्री सुयश नामदेव का नाम पहुंचा मुख्यमंत्री संवाद तक -
बच्चों एवं युवाओं का बढ़ा उत्साह, मुख्यमंत्री श्री चौहान ‘‘दिल से’’ उनके साथ
बच्चों एवं युवाओं का बढ़ा उत्साह, मुख्यमंत्री श्री चौहान ‘‘दिल से’’ उनके साथ |
- |
अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 |
बच्चों को दिया सफलता का मंत्र
श्री चौहान ने बच्चों को सफलता के पांच मंत्रों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण, लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प, लक्ष्य प्राप्ति की राह और उस राह पर चलने का कठिन परिश्रम ये पांच मंत्र आपको जीवन में सफलता दिलाएंगे।श्री चौहान ने प्रदेश में बच्चों के विकास एवं सफल जीवन के राह में आने वाले अभावों को दूर कर सफलता की ओर ले जाने के लिए चल रही योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चों में कोई भेद नहीं होगा, चाहे वह किसी भी जाति का हो, सभी को छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध है। पुस्तक वितरण, साईकल वितरण, गांव की बेटी योजना, उत्कृष्ट विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवं प्रायोजित सर्वोदय विद्यालयों के माध्यम से बच्चों के सतत् एवं सम्पूर्ण विकास की ओर शासन दृढ़ संकल्पित है। इस संवाद में श्री चौहान ने प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों का उल्लेख करते हुए बताया कि अब कोई भी प्रतिभावान छात्र आर्थिक समस्याओं की वजह से अग्रिम पढ़ाई से वंचित नहीं होगा। इस क्रम में सर्वप्रथम जिले के सुयश नामदेव का जिक्र उन्होंने किया। इस कड़ी में श्री सुयश नामदेव के अतिरिक्त खरगोन जिले के श्री पवन मण्डलोई, कु. सुमन बागरी, बैतूल जिले की कु. किरन, एकलव्य विद्यालय मंडला की छात्रा गीता बैगा के साथ अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उल्लेख किया। उन्होंने रीवा जिले की कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश को अपनी बेटी पर गर्व है। |
गांव-गांव में घूमकर आयुक्त श्री शर्मा ने खोजे नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरण -
गांव-गांव में घूमकर आयुक्त श्री शर्मा ने खोजे नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरण |
- |
अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 |
भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री शर्मा का पहला पड़ाव ग्राम बसखली में था। यहां ग्रामीणों ने बताया कि खसरा, बी-1 पढ़कर सुनाया गया है, यहां 40 फौती नामांतरण हुए हैं, अब कोई प्रकरण शेष नहीं हैं। ग्राम पंचायत पथरौड़ी में ग्रामीणों ने बताया कि खसरा, बी-1 का वाचन किया गया है, फौती नामांतरण, सीमांकन आदि के प्रकरण शेष नहीं है। लगातार किसानों से सम्पर्क कर प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। इसी तरह ग्राम पंचायत बेलियाछोट में भी राजस्व गतिविधियों, खसरा, बी-1 की प्रति वितरण, नामांतरण एवं सीमांकन की जानकारी प्राप्त की। कोई भी प्रकरण लंबित होना शेष नहीं था। आयुक्त श्री शर्मा ने अनूपपुर तहसील की ग्राम पंचायत डोला में राजस्व गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों एवं पटवारी ने बताया कि भूस्वामी बाहर होने के कारण कई किसानों को खसरा, बी-1 नहीं बांटे जा सके। आपने कालरी कर्मियों को निर्देशित किया कि डोला में कालरी के कारण जो पुनर स्थापन प्रस्तावित है, यह पुनर स्थापन व्यवस्थित रूप से सर्वसुविधायुक्त किया जाय। आपने पुराने डोला ग्राम में पेयजल की व्यवस्था तब तक जारी रखने के निर्देश दिए, जब तक कि पुनः नल-जल की व्यवस्था न हो जाय। आपने ग्राम डोला की भूमि अधिग्रहण सहित अन्य समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन, कालरी प्रबंधन तथा ग्रामवासियों के साथ संयुक्त बैठक कर करने की बात कही। |
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर -
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर |
- |
अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 |
बैठक में विधायकों द्वारा जिले में विभागीय गतिविधियों के क्रियान्वयन पर संतोष जताया गया। समिति के सदस्यों द्वारा विभागीय योजनाओं के और अधिक प्रभावी क्रियान्वयन पर सुझाव मांगे गए। जिस पर शिशु गृह, महिलाओं के लिए आश्रय गृह, योजनाओं के संचालन हेतु प्रशिक्षित स्टॉफ, समग्र आईडी का संचालन विभाग के माध्यम से कराने का सुझाव दिया गया। जिस पर समिति ने सार्थक पहल करने की बात कही। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री बी.एल. प्रजापति, भोपाल से सहायक संचालक श्री जे.पी. सोनी, उप संचालक निःशक्तजन कल्याण विभाग श्री आर.पी. त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूलता सिंह, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा, श्री सतीश जैन, श्री आनंद अग्रवाल एवं अन्य विभागीय अमला उपस्थित थे। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। |
विधानसभा की महिला बाल कल्याण समिति ने अमरकंटक में कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण -
विधानसभा की महिला बाल कल्याण समिति ने अमरकंटक में कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण |
- |
अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 |
विधानसभा समिति ने कन्या छात्रावास का भ्रमण कर विभिन्न कक्षों में छात्राओं से रू-ब-रू चर्चा की तथा मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। समिति ने स्टोर रूम, शौचालय, किचेन का भी निरीक्षण किया। समिति की अध्यक्ष ने छात्राओं को मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति ने आंगनबाड़ी केन्द्र, जलेश्वर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री बी.एल. प्रजापति, महिला एवं बाल विकास भोपाल के सहायक संचालक श्री जे.पी. सोनी, एस.डी.एम. श्री मिलिन्द्र नागदेवे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूलता सिंह, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा एवं अन्य विभागीय अमला उपस्थित थे। |
Saturday, September 9, 2017
नेशनल लोक अदालत लंबित प्रकरणों के निराकरण का एक अच्छा माध्यम- डीजे श्री नायक डीजे ने किया नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ
नेशनल लोक अदालत लंबित प्रकरणों के निराकरण का एक अच्छा माध्यम- डीजे श्री नायक |
डीजे ने किया नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ |
अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 |
नेशनल लोक अदालत को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जीतेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि पूरे देश में लोक अदालतों को लोक प्रियता मिली हैं, जिसका आंकलन लगातार निराकृत प्रकरणों की संख्या से लगाया जा सकता है। पक्षकारों में बैमनुष्यता कम हुई है, पूरे देश में राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना प्रबल हुई है। नेशनल लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय अनूपपुर, तहसील न्यायालय कोतमा व राजेन्द्रग्राम में कुल 9 खण्डपीठों का गठन किया गया था। लोक अदालत में दाण्डिक, शमनीय प्रकरण, चेक अनादरण प्रकरण, बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, सिविल प्रकरण, बिजली व पानी के बिल के बिल से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। |
रोजगार मेले का आयोजन अनूपपुर में सम्पन्न
रोजगार मेले का आयोजन अनूपपुर में सम्पन्न |
- |
अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 |
शुक्रवार 08 सितम्बर 2017 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, अमरकंटक तिराहा बस्ती रोड, अनूपपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 12 कंपनियों को 447 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से कंपनियों ने 278 आवेदकों का चयन कर अपनी कंपनी में रोजगार दिलाया। रोजगार मेले में महिमा प्योर स्पन लिमिटेड पीथमपुर मध्यप्रदेश, आईसीआईसीआई फाउडेशन इंदौर मध्यप्रदेश, खुशहाल किसान प्राईवेट लिमिटेड बिलासपुर छत्तीसगढ़, एलआईसी भारतीय जीवन बीमा निगम शहडोल मध्यप्रदेश, प्रतिभा सिटेक्स प्राईवेट लिमिटेड पीथमपुर मध्यप्रदेश, गोदरेज ग्वालियर मध्यप्रदेश, महिन्द्रा भगवती शहडोल मध्यप्रदेश, शिवशक्ति जबलपुर मध्यप्रदेश सहित कुल 12 कंपनियों ने भाग लिया।
|
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से |
- |
अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ‘‘दिल से’’ संवाद में 10 सितम्बर को रेडियो एवं दूरदर्शन के माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम 10 सितम्बर की शाम 6 बजे से दूरदर्शन एवं प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों में एक साथ प्रसारित होगा।
|
मध्यप्रदेश विधानसभा की महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति आज अनूपपुर जिले के भ्रमण में रहेगी
मध्यप्रदेश विधानसभा की महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति आज अनूपपुर जिले के भ्रमण में रहेगी |
- |
अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 |
मध्यप्रदेश विधानसभा की महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति 10 सितम्बर को अनूपपुर जिले के भ्रमण में रहेगी। विधानसभा समिति की सभापति सुश्री ऊषा ठाकुर हैं। समिति के अन्य सदस्यगणों में श्रीमती रंजना बघेल(किराणे), श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती उमादेवी खटीक, श्रीमती संगीता चारेल, श्रीमती प्रमिला सिंह, श्रीमती पारुल साहू, श्रीमती शीला त्यागी, श्रीमती चंदा गौर, श्रीमती शकुन्तला खटीक, श्रीमती सरस्वती सिंह सभी विधायक शामिल हैं।
समिति में विधानसभा सचिवालय के अधिकारी भी शामिल हैं, जिसमें अपर सचिव श्री सुधीर शर्मा, उप सचिव श्रीमती रेखा माथुर, अवर सचिव श्री प्रदीप आरसे, प्रतिवेदक श्रीमती पूजा उदासी, प्रतिवेदक सुश्री नीलिमा बरकड़े, सहायक ग्रेड-1 श्री विक्रमाजीत द्विवेदी, सहायक मार्शल श्रीमती वंदना अम्बाडकर, सहायक ग्रेड-3 श्री अरुण ढोके एवं भृत्य श्री सतीश मालवीय हैं। यह समिति 10 सितम्बर को प्रातः 8:30 बजे आंगनबाड़ी केन्द्रों का अवलोकन एवं निरीक्षण, प्रातः 10:30 बजे स्थानीय दर्शनीय स्थलों का अवलोकन, दोपहर 2 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक (महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग) अमरकंटक में करेगी। दोपहर 3 बजे अमरकंटक में ही दर्शनीय स्थलों का अवलोकन एवं रात्रि 10 बजे अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेगी। समिति रात्रि 11:40 बजे ट्रेन द्वारा अनूपपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी। |
कैम्पस एम्बेसडर एवं शैक्षणिक संस्थानों के नोडल अधिकारियों का स्वीप वीडियो कांफ्रेंस प्रशिक्षण 12 सितम्बर को -
कैम्पस एम्बेसडर एवं शैक्षणिक संस्थानों के नोडल अधिकारियों का स्वीप वीडियो कांफ्रेंस प्रशिक्षण 12 सितम्बर को |
- |
अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 |
जिले के उत्कृष्ट, मॉडल, एकलव्य स्कूलों तथा महाविद्यालयों के कैम्पस एम्बेसडर तथा शैक्षणिक संस्थान के एक-एक नोडल अधिकारियों को मतदाता जनजागरूकता के स्वीप कार्यक्रम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 12 सितम्बर 2017 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक प्रशिक्षण राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा दिया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर.पी. तिवारी ने जिले के सभी महाविद्यालयों तथा उत्कृष्ट, मॉडल, एकलव्य स्कूलों के नोडल अधिकारी तथा कैम्पस एम्बेसडर को उक्त प्रशिक्षण के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एनआयसी कक्ष में अनिवार्यतः उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।
|
ग्राम डोला में कमिश्नर ने लगायी चौपाल
ग्राम डोला में कमिश्नर ने लगायी चौपाल |
- |
अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 |
आदिवासी सीनियर छात्रावास बिजुरी का आयुक्त ने किया निरीक्षण
आदिवासी सीनियर छात्रावास बिजुरी का आयुक्त ने किया निरीक्षण |
- |
अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 |
कमिश्नर के निर्देश पर निःशक्त बालक मो. बिलाल को मिलेगी उपचार सुविधा
कमिश्नर के निर्देश पर निःशक्त बालक मो. बिलाल को मिलेगी उपचार सुविधा |
- |
अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री बी.एम. शर्मा अनूपपुर जिले के कोतमा विकासखंड के दौरे पर थे। कमिश्नर श्री शर्मा जब ग्राम पंचायत बसखली शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानने पहुंचे तो वहां पर उनकी मुलाकात निःशक्तता से ग्रसित बालक मो. बिलाल पिता नियामुद्दीन से हो गई। मो. बिलाल को उसकी नानी लेकर कमिश्नर श्री शर्मा के पास पहुंची, उन्होंने मो. बिलाल की निःशक्तता की स्थिति से कमिश्नर श्री शर्मा को अवगत कराया। जिस पर कमिश्नर श्री शर्मा ने तत्काल बालक मो. बिलाल को विशेष वाहन के जरिये जबलपुर मेडिकल कॉलेज ईलाज हेतु भेजने के निर्देश मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव को दिए। आपने कहा कि बालक मो. बिलाल का बेहतर ईलाज कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। आपने सीएमएचओ को इस हेतु आवश्यक राशि का प्रस्ताव राज्य बीमारी सहायता निधि से करने के लिए प्रकरण तैयार करने हेतु कहा। बालक मो. बिलाल की नानी जिनका निवास ग्राम बसखली में है, उन्हें जब यह मालूम पड़ा कि उनके गांव में शहडोल संभाग के कमिश्नर, जिले के कलेक्टर सहित बड़े अधिकारी आए हैं तो उन्हें ऐसा लगा जैसे बालक मो. बिलाल की निःशक्तता को बताने के लिए यह उपयुक्त अवसर है और वह अपने घर से मो. बिलाल को गोदी में लिए चल पड़ी। कमिश्नर श्री शर्मा को समक्ष में पाकर उसने पूरा हाल बयान किया। कमिश्नर श्री शर्मा ने बालक मो. बिलाल के निःशक्तता को जानने के पश्चात् आवश्यक निर्देश जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी को दिए। आपने सीएमएमओ को यह भी कहा कि मो. बिलाल का बेहतर ईलाज सुनिश्चित कराया जाय। आवश्यकता पड़ने पर जहां उनकी जरूरत हो उन्हें जरूर अवगत कराया जाय। आपने सीएमएचओ को मो. बिलाल की स्थिति का फालोअप दूरभाष पर देते रहने के निर्देश दिए।
|
कमिश्नर श्री शर्मा ने कोतमा के स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण
कमिश्नर श्री शर्मा ने कोतमा के स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण |
- |
अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री बी.एम. शर्मा ने कोतमा जनपद पंचायत क्षेत्रांतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। आपने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का निरीक्षण करते हुए पाठ्यपुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति वितरण, मध्यान्ह भोजन आदि की जानकारी छात्र-छात्राओं से प्राप्त की। आपने मौके पर मध्यान्ह भोजन का अवलोकन भी किया। इसी तरह आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को प्राप्त हो रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए जाना कि पूरक पोषण आहार के साथ ही टेक टू होम आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं या नहीं। इन सभी योजनाओं की प्रगति से कमिश्नर श्री शर्मा संतुष्ट नजर आए। आपने बच्चो से दुलार किया तथा उनके मन की बात जानी। आपने संबंधित अधिकारियों को नौनिहालों के लिए शासन स्तर से उपलब्ध कराई जा रही सभी आवश्यक सुविधाओं को निर्बाध गति से पहुंचाते रहने तथा समय-समय पर मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
|
प्रा.स्वा. केन्द्र बिजुरी का कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण
प्रा.स्वा. केन्द्र बिजुरी का कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण |
- |
अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं कि नहीं तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं हैं कि नहीं यह सब जानने शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री बी.एम. शर्मा, नगरपालिका परिषद क्षेत्र बिजुरी पहुंचे, जहां उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुरी का अवलोकन किया। ड्यूटी पर 2 चिकित्सक तैनात मिले। कमिश्नर श्री शर्मा को बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुरी में 60 से 70 मरीजों की प्रतिदिन ओपीडी है। आपने आवश्यक संसाधनों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अजय शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.व्ही.एस. चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव उपस्थित थे।
|
कमिश्नर ने गांव-गांव तलाशे नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरण
कमिश्नर ने गांव-गांव तलाशे नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरण |
- |
अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
राजस्व सेवाओं की आम जनों तक सर्व सुलभता हो तथा आमजन को राजस्व मामलों खसरा, खतौनी, बी-1, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाना पड़े, इस दिशा में शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री बी.एम. शर्मा संकल्पबद्ध होकर शहडोल संभाग की अंतिम सीमाओं पर स्वयं उपस्थित होकर मामलों की तलाशी के साथ ही समीक्षा की जा रही है। शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री बी.एम. शर्मा अनूपपुर जिले के कोतमा विकासखंड के बसखली, पथरौड़ी, बेलियाछोट आदि ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे रू-ब-रू होकर चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर श्री अजय शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.व्ही.एस. चौधरी, संयुक्त आयुक्त विकास शहडोल संभाग श्री जे.के. जैन, एसडीएम कोतमा श्री बी.डी. सिंह, जनपद पंचायत के सीईओ, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव, महिला बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजूलता सिंह तथा सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी श्री डी.एस. राव, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण में कमिश्नर श्री शर्मा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति से संतुष्ट नजर आए। कलेक्टर श्री अजय शर्मा के नेतृत्व में जिलेभर में लंबित राजस्व प्रकरणों के लिए चलाए गए अभियान के परिणामस्वरूप अब तक कोतमा तहसील अंतर्गत 4500 नामांतरण किए जा चुके हैं। इसी तरह जिलेभर में राजस्व अमले द्वारा 10 हजार नामांतरण प्रकरणों का निपटारा किया गया है। कमिश्नर श्री शर्मा ने राजस्व अमले को मैदानी क्षेत्र में सक्रिय रहकर सतत् रूप से राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपने कहा कि राजस्व अमले के द्वारा राजस्व प्रकरणों का अध्ययन कर कार्यवाही की जाय जिससे कोई भी राजस्व प्रकरण लंबित न रह सके। आपने कहा कि खसरा, खतौनी, बी-1, फौती नामांतरण, बंटनवारा आदि के प्रकरण का निराकरण त्वरित गति से निराकृत किए जांय, अन्यथा जिम्मेदार राजस्व अमले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। |
कोतमा जनपद में पीएम आवास तथा शौचालय निर्माण की प्रगति देख खुश हुए कमिश्नर -
कोतमा जनपद में पीएम आवास तथा शौचालय निर्माण की प्रगति देख खुश हुए कमिश्नर |
- |
अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
शासन की प्रमुख योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की प्रगति का मौका मुआयना करने शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री बी.एम. शर्मा ने अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत कोतमा के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। आपने ग्राम पंचायत बसखली, बेलियाछोट, पथरौड़ी आदि गांवों में निर्मित आवास सह शौचालय का निर्माण पूर्ण देख प्रसन्न हुए। आपने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजना का पात्रजनों को जो लाभ प्राप्त हो रहा है, वह उसका उपयोग कर स्वच्छता को बनाए रखें। आपने ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधी समझाईश देते हुए कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। आपने कहा कि गांव-गांव स्वच्छता का वातावरण होगा तो बीमारियां भी अपने आप दूर भाग जाएंगी। आपने ग्रामीणों को शौचालय का उपयोग कर सम्पूर्ण कोतमा क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त करने की दिशा में आवश्यक पहल में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। आपने कहा कि कोतमा विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास के साथ-साथ अधिकतम घरों में शौचालय का कार्य पूर्ण किया गया है। जिसका सभी लोग उपयोग भी सुनिश्चित करें। आपने प्रधानमंत्री आवास तथा शौचालय निर्माण कराने वाले हितग्राहियों से फीडबैक भी प्राप्त किया।
|
Friday, September 8, 2017
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सूखा मॉनीटरिंग समिति गठित -
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सूखा मॉनीटरिंग समिति गठित |
- |
अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सूखा मॉनिटरिंग समिति तथा क्रॉप वेदर वाच ग्रुप गठित किया है। सूखा प्रबंधन मेन्यूअल 2016 के अनुसार गठित यह समिति, सूखे से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थानों से डाटा प्राप्त कर सूखे का मूल्यांकन कार्य करेगी।
समिति में अठारह सदस्य हैं। प्रमुख सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त समिति के सदस्य सचिव होंगे। समिति में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, अपर मुख्य सचिव योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास, प्रमुख सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, प्रमुख सचिव पशुपालन, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं पर्यावरण, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, प्रमुख सचिव जनसंपर्क, प्रमुख सचिव जल संसाधन, प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, आयुक्त भू-अभिलेख, निदेशक मौसम विभाग भोपाल, संचालक केन्द्रीय भू-जल आयोग, संचालक इसरो एवं संचालक सुदूर संवेदन केंद्र सदस्य होंगे। |
नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज
नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज |
- |
अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर श्री जितेन्द्र मोहन धुर्वे ने बताया है कि जिला मुख्यालय अनूपपुर तथा तहसील मुख्यालय कोतमा एवं राजेन्द्रग्राम न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा जबलपुर के आदेशानुसार 09 सितम्बर 2017 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री रवि कुमार नायक के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत में अनूपपुर, कोतमा एवं राजेन्द्रग्राम के न्यायालयों में विचाराधीन समझौता योग्य समस्त दाण्डिक, सिविल, विधिक, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत अधिनियम, नगरपालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत, बैंकों, प्रीलिटिगेशन इत्यादि के प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते द्वारा किया जायेगा। आपने उपरोक्त श्रेणी के समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पक्षकारों से उपस्थित होने की अपील की है।
|
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के प्राचार्यो की ली बैठक
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के प्राचार्यो की ली बैठक |
- |
अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अनूपुपर श्री आनंद राय सिन्हा द्वारा जिले मे संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी प्राचार्यो की बैठक 6 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सक्षाकक्ष मे ली। बैठक मे श्री सिन्हा ने सभी प्राचार्यो को निर्देश दिये कि जिन विषय के शिक्षक पदस्थ नही है, उन विषयों पर तत्काल अतिथि शिक्षक नियुक्ति की कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं नियमित अध्यापन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करें। इस वर्ष शैक्षणिक गुणवत्ता वर्ष मनाया जा रहा है। इस पर विशेष ध्यान दिये जाने के उन्होंने निर्देश दिये। उन्होंने विभाग अंतर्गत लंबित सी.एम. हेल्पलाईन प्रकरणों का तत्काल निराकरण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। साथ ही विद्यालय से नियमित रूप से जानकारियां वरिष्ठ कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराने, विद्यालय के मरम्मत के प्रस्ताव कार्यालय मे प्रस्तुत करने एवं विद्यालय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये।
|
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर |
- |
अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सड़क दुर्घटना में रतन सारथी की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी राखी सारथी को 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। उन्होंने बताया कि ग्राम पैरीचुआ में रोड किनारे लगे साईन बोर्ड से महिन्द्रा स्कार्पियों वाहन टकरा गई, जिसके वाहन चालक श्री रतन सारथी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
|
अब मोबाइल पर देख सकते है केस की जानकारी
अब मोबाइल पर देख सकते है केस की जानकारी |
- |
अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर द्वारा ई-कोर्ट अंतर्गत जिला एवं तहसील न्यायालयों के लिए मोबाइल एप्प की व्यवस्था शुरू की गई है। इस एप्प के माध्यम से आम नागरिक भी अपने केस की जानकारी सर्च कर सकता है और देख सकता है कि क्या निराकरण किया गया। इस हेतु जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर श्री जितेन्द्र मोहन धुर्वे ने अपील की कि प्ले स्टोर पर जाकर एप्प डाउनलोड करें और अधिक से अधिक उपयोग करें।
|
ग्राम पंचायत में एक भी पीएम आवास पूर्ण न करवा पाने पर जि.पं. सीईओ ने जिले के 84 ग्राम पंचायत सचिवों की रोकी दो-दो वेतन वृद्धि
ग्राम पंचायत में एक भी पीएम आवास पूर्ण न करवा पाने पर जि.पं. सीईओ ने जिले के 84 ग्राम पंचायत सचिवों की रोकी दो-दो वेतन वृद्धि |
- |
अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
शासन की प्रमुख योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों में प्रगति शिथिल होने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.व्ही.एस. चौधरी ने जिले के 84 ग्राम पंचायत सचिवों के विरूद्ध लघु शास्ति अधिरोपित करते हुए दो-दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश प्रसारित किया है। विदित हो कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजनांतर्गत जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में आवास स्वीकृत किया जाकर पूर्ण कराने का उत्तरदायित्व संबंधित ग्राम पंचायत के सचिवों को दिया गया है। आवास को पूर्ण कराने हेतु शासन स्तर से साप्ताहिक मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिसके तारतम्य में जिला एवं जनपद पंचायत स्तर से ग्राम पंचायत सचिवों को बार-बार निर्देशित किए जाने के बाद भी जिन ग्राम पंचायतों में योजना प्रारंभ से अब तक एक भी आवास पूर्ण नहीं करने वाली ग्राम पंचायतों के सचिवों पर वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना, कार्य एवं उत्तरदायित्व के प्रति गंभीर उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने पर म.प्र. पंचायत (अपील एवं नियंत्रण) नियम 1999 के तहत जिन ग्राम पंचायत सचिवों की दो-दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है, उनमें जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत अमलाई, भाद, चपानी, छोहरी, दारसागर, देवरी, डोला, हरद, लामाटोला, लतार, निमहा, परासी, पयारी नं. 1, रेउंदा, रेउला, शिकारपुर, सोहीबेलहा, जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत पैरीचुआ, जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत भेलमा, ठोड़पानी, कांसा, खांड़ा, लहसुना, लखनपुर, पिपरिया, ताराडांड़ तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत अहिरगवां, अल्हवार, अमदरी, अमगवां, अतरिया, बड़ीतुम्मी, बरबसपुर, बसंतपुर, बेंदी, बेनीबारी, भमरहा, भेजरी, बीजापुरी नं. 2, बोदा, चिल्हियामार, देवरा, देवरी, हवेली, गिजरी, बिझौली, गिरारी, गिरारीखुर्द, गोंदा, हर्रई, इटौर, कछराटोला, कंचनपुर, करनपठार, करौंदापानी, करौंदाटोला, खजुरवार, खाल्हेदूधी, खम्हरौध, खरसोल, खांटी, कोईलारी, कुम्हनी, लखौरा, लालपुर पूर्व, लमसरई, लमसरी, लपटी, लेढ़रा, महोरा, मझगवां, नगुला, पड़री, पिपरखुटा, पोंड़ी, पौनी, पुरगा, रनईकापा, रौसरखार, सलैया, सालरगोंदी, सल्हरो, उमनिया, उफरीकला शामिल हैं।
|
कमिश्नर श्री शर्मा ने जिले के कोतमा विकासखंड के सा.स्वा.केन्द्र, एनआरसी का किया निरीक्षण ग्राम बसखली में लगाई चौपाल
कमिश्नर श्री शर्मा ने जिले के कोतमा विकासखंड के सा.स्वा.केन्द्र, एनआरसी का किया निरीक्षण |
ग्राम बसखली में लगाई चौपाल |
अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
कमिश्नर श्री शर्मा ने सामुदायिक स्वा. केन्द्र का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्यगत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आपने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों को साफ-सफाई, मरीजों का त्वरित ईलाज के साथ ही मॉनीटरिंग तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आपने कहा कि स्वास्थ्य अमला मरीजों के प्रति सजग रहकर कार्य करे तथा मरीजों के साथ सहृदयतापूर्वक वार्तालाप की जाय। आपने निर्देश के अनुरूप पालन सुनिश्चित न करने वाले अमले के प्रति कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों को दिए। आपने मरीजों से ईलाज तथा प्राप्त हो रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर श्री शर्मा ने एनआरसी का भी निरीक्षण किया। जहां 10 बिस्तर भर्ती कक्ष में 8 कुपोषित बच्चे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते मिले। आपने संबंधित बच्चों के अभिभावकों से चर्चा की। ग्राम गोहन्ड्रा निवासी श्रीमती अनीता ने कमिश्नर श्री शर्मा को बताया कि बच्चे को एनआरसी केन्द्र में भर्ती करने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ है, पहले की अपेक्षा बच्चे की तबियत में सुधार हुआ है। आपने एनआरसी की व्यवस्थाओं के संबंध में संतुष्टि प्रगट की। कमिश्नर श्री शर्मा ने ग्राम बसखली की ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की चौपाल लगाकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का फीडबैक प्राप्त किया। आपने मजदूरी भुगतान, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्य वितरण, पेंशन भुगतान, खसरा एवं बी-1 वितरण आदि के संबंध में ग्रामीणों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जिन्होंने बनाया हमें क़ाबिल आज वक़्त है उन्हें सम्भालने का अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर वक़्त है अपने दायित्वों के पुनः स्मरण का अनूपपुर...
-
वन स्टॉप सेंटर(सखी) का ज़िला अस्पताल में होगा संचालन ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह ने किया शुभारंभ अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ ज़िला पं...
-
हाट बाजारों में सजने लगी दुर्गा की मनिहारी दुकान आजीविका समूह से मदद लेकर मनिहारी और किराना व्यवसाय किया प्रारंभ अनुपपुर | 12-मार्च-20...
-
सरल बिजली एवं बिल माफी स्कीम में अब तक 39 लाख हितग्राहियों ने कराया पंजीयन अनुपपुर | 11-जुलाई-2018 मुख्यमंत्री ...
-
ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर्व मे समस्त विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य- कलेक्टर अनुग्रह पी अनुपपुर | 09-जुलाई-2018 कलेक...