| नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज |
| अनुपपुर | 07-सितम्बर-2018 |
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में आज 08 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा।
उक्त लोक अदालत में आपराधिक, दीवानी, पारिवारिक, वैवाहिक, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्लेम प्रकरण, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरण व अन्य प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण एवं बैंक रिकवरी, विद्युत, नगरपालिका के जलकर व संपत्तिकर संबंधित एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों एवं समस्त प्रकृति के प्रकरणों का भी समझौते के आधार पर निराकरण हेतु लोक अदालत का आयोजन आज 08 सितम्बर शनिवार को किया जाना सुनिश्चित किया गया है। बैंक, विद्युत, नगरपालिका एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जावेगी। आमजन से अपील है कि वे जिला अनूपपुर अंतर्गत अपने न्यायालय में चल रहे प्रकरणों एवं पूर्ववाद प्रकरणों का निराकरण उक्त लोक अदालत के माध्यम से करवाकर अवसर का लाभ उठावें। |
Friday, September 7, 2018
नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज
18 सितम्बर को आयोजित होगी आपदा प्रबंधन की कार्यशाला
| 18 सितम्बर को आयोजित होगी आपदा प्रबंधन की कार्यशाला |
| अनुपपुर | 07-सितम्बर-2018 |
अपर कलेक्टर श्री आर पी तिवारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 कें अंतर्गत आपदा प्रबधन हेतु जिलें के मुख्य कार्य, जनजागृति आपदा प्रबधन योजना विकसित करना, आपदा का निवारण, पूर्व तैयारी, प्रतिवादन, राहत एवं पुनर्वास करना है। आपदा प्रबंधन संस्थान द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों एवं जिलें प्रशासन के विभागाध्यक्षों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 18 सितम्बर को किया जाना है। इस कार्यशाला हेतु अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यशाला के समन्वय हेतु संस्थान के डॉ. असित पात्रा सहा.सचा. को नोडल अधिकारी भोपाल में नियुक्त किया गया है इस संबंध में संपर्क (9424491976) कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
|
ईवीएम एवं वीवीपैट के व्यापक प्रदर्शन हेतु दिया गया प्रशिक्षण
ईवीएम एवं वीवीपैट के व्यापक प्रदर्शन हेतु दिया गया प्रशिक्षण
अनूपपुर 7 सितम्बर 2018/ ज़िले के हर विकासखंड में मतदाता जागरूकता के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट का व्यापक प्रदर्शन करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मास्टर ट्रेनर की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ज़िला मास्टर ट्रेनर श्री कौशलेन्द्र सिंह एवं श्री अजय कुमार जैन द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के बीआरसी, बीएसी एवं जनशिक्षको को ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। ये सभी प्रशिक्षित जन अब मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के निर्देशानुसार गाँव गाँव जाकर हाट बाज़ारों में शासकीय विद्यालयों में एवं कार्यालयों में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन करेंगे।
छात्रों को बताया मतदान का महत्व
छात्रों को बताया मतदान का महत्व
अनूपपुर 7 सितम्बर 2018/ ज़िले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत शासकीय कॉलेज कोतमा में श्री विवेक पटेल द्वारा छात्र छात्राओं को मतदान का महत्व बताने के साथ ईवीएम एवं वीवीपीएटी से अवगत कराया गया। सभी छात्रों ने मतदान करने का प्रण भी लिया।
हाट बाज़ारों में जाकर मतदाताओं को किया जा रहा है ईवीएम एवं वीवीपीएटी से जागरूक
हाट बाज़ारों में जाकर मतदाताओं को किया जा रहा है ईवीएम एवं वीवीपीएटी से जागरूक
अनूपपुर 7 सितम्बर 2018/ ज़िले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन में उपयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन से अवगत कराने हेतु ज़िला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के मार्गदर्शन में हाट बाज़ारों में जाकर मास्टर ट्रेनर एवं सेक्टर अधिकारियों द्वारा ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीन का प्रदर्शन एवं मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में फुनगा, खूँटाटोला में आज हाट बाज़ार के दिन मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपीएटी से अवगत कराकर छद्म मतदान भी कराया गया।
सशक्त वहिनी योजना अंतर्गत महिलाओं को किया जा रहा है प्रशिक्षित
सशक्त वहिनी योजना अंतर्गत महिलाओं को किया जा रहा है प्रशिक्षित
अनूपपुर 7 सितंबर 2018/ ज़िला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजुषा शर्मा ने बताया कि सशक्त वहिनी योजनांतर्गत महिलाओं की पुलिस बल में संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से अनूपपुर में प्लाटून कमांडर श्री रामनरेश द्विवेदी द्वारा शारीरिक शिक्षा एवं अभ्यास कराने के साथ आवेदक युवतियों/ महिलाओं को सामान्य ज्ञान की शिक्षा दी जा रही है। शारीरिक अभ्यास अंतर्गत 800 मीटर दौड़, गोला फेंक एवं शारीरिक क्षमता संवर्धन हेतु व्यायाम कराए जा रहे हैं।
बीते 24 घंटे में जिलें में 47.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
बीते 24 घंटे में जिलें में 47.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
पेंशन पोर्टल मे जानकरियों के अपडेशन का कार्य शीघ्र करे- कलेक्टर श्री अजय शर्मा अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सम...
-
प्रत्येक महीने के प्रथम दिन मनेगा राजस्व दिवस राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा अनुपपुर | 03-जुलाई-2018 ...
-
किसानों को सबसे ज्यादा राहत देने वाला प्रदेश बन गया है मध्यप्रदेश प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री...


