| पर्यटन क्विज हेतु प्रतिभागी विद्यार्थियों का पंजीयन 20 जुलाई तक |
| अनुपपुर | 15-जुलाई-2018 |
मध्यप्रदेश में स्कूली विद्यार्थियों को पर्यटन स्थलों की जानकारी के संबंध में जागरूकता लाने हेतु मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा निजी एवं शासकीय स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता सभी जिलों में एक साथ जिला स्तर पर 31 जुलाई को दो चरणों में आयोजित होगी। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। इसके बाद द्वितीय चरण में प्रथम चरण की 6 विजेता टीमें भाग लेंगी, इनमें प्रत्येक जिले की विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
क्विज प्रतियोगिता में विजेता 3 टीमों को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की इकाइयों में 2 रात्रि 3 दिवस ठहरने हेतु कूपन प्रदान किया जायेगा तथा 3 उप विजेता टीमों को 1 रात्रि व 2 दिन ठहरने हेतु कूपन प्रदान किया जायेगा। इस हेतु इच्छुक विद्यार्थी अपना पंजीयन 20 जुलाई तक जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय या जिला टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल कार्यालय में करा सकते हैं। |
Sunday, July 15, 2018
पर्यटन क्विज हेतु प्रतिभागी विद्यार्थियों का पंजीयन 20 जुलाई तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment