Sunday, September 2, 2018

बीते 24 घंटे में जिले 4.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बीते 24 घंटे में जिले 4.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज 

अनुपपुर | 02-सितम्बर-2018
    अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 4.1 औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 1.0, कोतमा में 0.0, जैतहरी में 0.8, पुष्पराजगढ़ 2.0, अमरकंटक 1.0, बिजुरी में 2.4, वेंकटनगर में 0.0, बेनीबारी में 26.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रदेश स्तर पर अभियान

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रदेश स्तर पर अभियान 
मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में 4 सितम्बर को करेंगे शुभारंभ 
अनुपपुर | 02-सितम्बर-2018
 
    राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रदेश स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे। इस संबंध में प्रदेश स्तर पर 4 से 11 सितम्बर तक सभी जिलों में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
    अभियान को सफल बनाने के लिये जन-प्रतिनिधियों, समाज के संभ्रांत एवं जिम्मेदार व्यक्तियों, संतों, समाज सेवी संगठनों, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को जोड़ा जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 4 सितम्बर को मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल में किया जायेगा। इसके अंतर्गत शहर के प्रमुख चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसमें जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित थानों, जन-प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय एवं ग्राम रक्षा समिति के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 

मंत्री डॉ. मिश्र ने कांस्य पदक विजेता सुश्री हर्षिता को दी बधाई

मंत्री डॉ. मिश्र ने कांस्य पदक विजेता सुश्री हर्षिता को दी बधाई 

अनुपपुर | 02-सितम्बर-2018
    जनसम्पर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मध्यप्रदेश की भारतीय खिलाड़ी सुश्री हर्षिता तोमर  को बधाई दी है। डॉ. मिश्र ने सुश्री हर्षिता को प्रदेश के खिलाडि़यों के लिए प्रेरणा स्रोत बनाया है।

खनिज संसाधनयुक्त वन-भूमि व्यपवर्तन के लिये समिति गठित

खनिज संसाधनयुक्त वन-भूमि व्यपवर्तन के लिये समिति गठित 
 
अनुपपुर | 02-सितम्बर-2018
 
    राज्य शासन ने प्रदेश में खनिज संसाधनों से संबंधित वन-भूमि व्यपवर्तन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये स्थाई समिति का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव, वन की अध्यक्षता में गठित समिति में पर्यावरण और राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भू-प्रबंध) सदस्य होंगे। संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म सदस्य सचिव होंगे। समिति का कार्यकाल 2 साल का होगा।

स्वच्छ विद्यालय अभियान में स्कूलों में बने 58 हजार शौचालय

स्वच्छ विद्यालय अभियान में स्कूलों में बने 58 हजार शौचालय 

अनुपपुर | 02-सितम्बर-2018
    स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत प्रदेश में सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकण्डरी विद्यालयों में बालक और बालिकाओं के लिये अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की गई है। अभियान के अंतर्गत 58 हजार सरकारी स्कूलों में शौचालयों का निर्माण करवाया गया है, जबकि केन्द्र सरकार द्वारा इस अभियान 35 हजार शौचालय यूनिट बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इस उपलब्धि के लिये केन्द्र सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यवाही की सराहना की है।
    प्रदेश की विद्युत विहीन शासकीय शालाओं में भी मुख्यमंत्री शाला ज्योति योजना में बिजली पहुँचाने के प्रयास किये जा रहे है। वर्ष 2016-17 में करीब 10 हजार 500 सरकारी शालाओं में विद्युत सुविधा उपलब्ध करवायी गयी है इस कार्य पर करीब 5 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि खर्च की गयी है। आगामी तीन वर्षो में प्रदेश के शेष रह गयी विद्युत विहीन शासकीय विद्यालयों में वि़द्युत सुविधा पहुँचाने के लिये चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। 
25 सितम्बर को नेशनल रूरल आई.टी. क्विज प्रतियोगिता
    प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिये नेशनल रूरल आई.टी. क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता शाला और राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है।
    यह प्रतियोगिता टाटा कंसलटेंसी सर्विस (टीसीएस) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में अध्ययनरत् कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिये आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में केवल शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रदेश में 20 सितम्बर से पहले विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय की दो टीम का चयन राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता के लिये होगा। राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता 25 सितम्बर को प्रातरू 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भोपाल के टी. टी. नगर स्थित मॉडल स्कूल में होगी। प्रदेश स्तर पर क्विज प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को इस वर्ष नवम्बर माह में बैंगलूरू में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के संबंध में अन्य जानकारी श्री सोनू शाह के मोबाईल नम्बर 9302597019 पर प्राप्त की जा सकती है। प्रतियोगिता के आयोजन में कर्नाटक राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी, बायोटेक्नॉलोजी विभाग भी मदद कर रहा है। आई.टी. क्विज के संभावित प्रश्न एवं उत्तर educationportal-gov-in पोर्टल पर भी उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। प्रतियोगिता के संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें