| यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रदेश स्तर पर अभियान |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में 4 सितम्बर को करेंगे शुभारंभ |
| अनुपपुर | 02-सितम्बर-2018 |
राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रदेश स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे। इस संबंध में प्रदेश स्तर पर 4 से 11 सितम्बर तक सभी जिलों में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
अभियान को सफल बनाने के लिये जन-प्रतिनिधियों, समाज के संभ्रांत एवं जिम्मेदार व्यक्तियों, संतों, समाज सेवी संगठनों, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को जोड़ा जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 4 सितम्बर को मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल में किया जायेगा। इसके अंतर्गत शहर के प्रमुख चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसमें जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित थानों, जन-प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय एवं ग्राम रक्षा समिति के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। |
Sunday, September 2, 2018
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रदेश स्तर पर अभियान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...

No comments:
Post a Comment