| असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा |
| ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून को इस वर्ष गेहूँ विक्रय करने वाले किसानों को दी जायेगी प्रोत्साहन राशि, स्व-सहायता समूहों के ऋण का 3 प्रतिशत ब्याज भरेगी राज्य सरकार |
| अनुपपुर | 08-मई-2018 |
श्री चौहान ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिये समूहों के ऋण का 3 प्रतिशत ब्याज राज्य सरकार भरेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 जून को इस वर्ष गेहूँ विक्रय करने वाले किसानों को 265 रूपये प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि चना, मसूर और सरसों के समर्थन मूल्य पर भी 100 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिये राज्य सरकार द्वारा असंगठित श्रमिक कल्याण योजना बनाई गई है। इस योजना से श्रमिकों के परिवार के सदस्यों को शासन की विभिन्न योजनाओं के सभी लाभ दिये जायेंगे। श्रमिकों को रहने के लिये जमीन का पट्टा दिया जायेगा और अगले चार साल में सभी को पक्के मकान बनवाकर दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, विशेषकर श्रमिकों से कहा कि अपने बच्चों को खूब पढ़ायें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। पानी बचायें और पेड़ लगायें। सब मिलकर एक नया मध्यप्रदेश बनायें। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गरीब हितग्राहियों और श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किये। अनूपपुर जिले के सभी विकासखण्डो में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में योजना संबंधी पुस्तक का पाठन किया है। इस अवसर पर जनप्रतिधि, असंगठित मजदूर एवं नागरिक जन अधिक संख्या में उपस्थित थे। |
Tuesday, May 8, 2018
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment