आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को
अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2018 को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचार संहिता के समय विज्ञापनों के प्रकाशन एवं प्रसारण, पेड न्यूज़ एवं मीडिया रिपोर्टिंग के सम्बंध में पीसीआई एवं एनबीएसए द्वारा मार्ग़दर्शित आचरण तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, भारतीय दंड संहिता एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो से अवगत कराने एवं मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता का आयोजन आज 4 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रैट सभागार में किया गया है। प्रेस वार्ता में मतदाता जागरूकता अभियान में मीडिया से अपेक्षित सहयोग पर भी चर्चा की जाएगी। अनूपपुर ज़िले के समस्त मीडिया (प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक) साथी प्रेस वार्ता में उपस्थित होकर स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने में सहयोग करें।
No comments:
Post a Comment