Monday, August 13, 2018

लोक सेवा केंद्रो से प्रदाय की जाने वाली सेवाओ की प्राप्ति में बहकावे से बचें - कलेक्टर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए लाउड्स्पीकर से करें प्रचार प्रसार

लोक सेवा केंद्रो से प्रदाय की जाने वाली सेवाओ की प्राप्ति में बहकावे से बचें - कलेक्टर
लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए लाउड्स्पीकर से करें प्रचार प्रसार

अनूपपुर 13 अगस्त 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने लोक सेवा केंद्रो से प्रदान की जाने वाली सेवाओं को प्राप्त करने हेतु आवेदकों से अनुरोध किया है कि बहकावे से बचे एवं स्वयं उपस्थित होकर सेवा प्राप्त करें। आपने बताया कि लोक सेवा केंद्रो से सुविधाएँ प्राप्त करने हेतु आवेदन शुल्क मात्र 30 रुपए है। साथ ही ऐसे व्यक्ति जो आवेदन बनाने में सक्षम नहीं है उनके लिए लोक सेवा केंद्र में आवेदन बनाने की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध है। श्रीमती अनुग्रह पी ने सम्बंधित राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में संचालित लोक सेवा केंद्रो में नियमित रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। आपने लोगों को बहकाकर अनर्गल शुल्क लेने वालों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। आपने शुल्क के प्रति आमजनो को जागरूक करने हेतु लोक सेवा अभिकरण के  संदेश का एसडीएम, तहसील कार्यालयों समेत हाट बाज़ार में लाउड्स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार कर इस आशय की जागरूकता लाने हेतु निर्देशित किया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें