समग्र पोर्टल में दर्ज प्रथम दृष्ट्या पेंशनर के सम्बंध में करें आवश्यक कार्यवाही- डॉ सिडाना
अनूपपुर 13 अगस्त 2018/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने समस्त नगर पालिका अधिकारियों को समग्र पोर्टल में चिन्हित प्रथम दृष्ट्या पेंशनर के सम्बंध में पात्रता के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आपने समस्त पात्रों को पेंशन उपलब्ध कराने एवं ऐसी एंट्री जो कि अपात्र हैं उनका चिन्हांकन कर सूची से हटाने का कार्य प्राथमिकता से सम्पादित करने के निर्देश दिए हैं।
No comments:
Post a Comment