सराहनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह भोपाल में पुलिस पदक से सम्मानित होंगे आरक्षक श्री तानसिंह
अनूपपुर 13 अगस्त 2018/ मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए सम्पूर्ण प्रदेश के पुलिस कर्मचारियों को हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाता है। अनूपपुर ज़िले के लिए यह गौरव का विषय है कि इस वर्ष दिए जाने वाले पुलिस पदक पर अनूपपुर ज़िले में यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक श्री तानसिंह मरावी को 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री तानसिंह मरावी ने 23 नवम्बर 1992 में शहडोल ज़िले से अपनी पुलिस सेवा की शुरुआत की थी। आपके 25 वर्ष के कार्यकाल में इनके ऊपर किसी भी प्रकार की कोई विभागीय जाँच अथवा किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही नहीं हुई है। आपके कार्य से सदैव उच्चाधिकारी संतुष्ट रहे हैं। इस बात का प्रमाण आपको सेवा के दौरान प्राप्त 12 नगद पुरुष्कार एवं 72 मर्तबा अच्छे कार्य की वजह से सराहना से मिलता है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैष्णव शर्मा समेत समस्त ज़िले भर के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री तानसिंह को बधाई दी है।
No comments:
Post a Comment