Monday, August 13, 2018

मिल बाँचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को करें प्रेरित - कलेक्टर

मिल बाँचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को करें प्रेरित - कलेक्टर


अनूपपुर 13 अगस्त 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने मिल बाँचे मध्यप्रदेश के समस्त पंजीयनकर्ताओ से कहा है कि इस अवसर के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित करें उन्हें भविष्य को सँवारने हेतु उपलब्ध सम्भावनाओं की जानकारी दें। व्यक्तिगत रूप से कुछ ऐसे अनुभव जिनसे आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए हों समस्याओं से निपटने के अच्छे तरीक़ों से छात्रों को अवगत कराएँ। आपने सभी पंजीयनकर्ताओं को इस अवसर के माध्यम से छात्रों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने हेतु आवश्यक तैयारी करने के लिए कहा है एवं शुभकामनाएँ दी है। आपने कहा अगर एक भी छात्र का जीवन आपकी दी हुई समझाइश से सुधर जाता है तो यह आपके साथ प्रशासन के लिए भी गौरव का विषय है और यही इस कार्यक्रम की मंशा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें