सुगढ अनूपपुर अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा पुरुष्कृत
अनूपपुर 13 अगस्त 2018/ मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने बताया कि ज़िला प्रशासन, अनूपपुर ज़िले को खुले में शौच मुक्त कर स्वस्थ सुंदर एवं सुगढ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अभियान को सफल बनाने में शासन के समस्त विभागों समेत आमजनो का सहयोग अपेक्षित है। आपने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु लोगों एवं अधिकारियों के उत्साह वर्धन के लिए उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित किया जाएगा। आपने बताया कि ओडीएफ़ पंचायत को 10 हज़ार रुपए की राशि समेत सरपंच, सचिव, रोज़गार सहायक एवं उपयंत्री प्रत्येक को 2 हज़ार रुपए एवं निगरानी समिति के सदस्यों को 500 रुपए के नगद पुरुष्कार समेत प्रशस्ति पत्र दिए जाएँगे।पंचायत इस राशि को सार्वजनिक हित के कार्य में व्यय करने के लिए स्वतंत्र होगी। आपने यह भी बताया कि ऐसे शासकीय संस्थान जो कि व्यवस्थित एवं स्वच्छ हैं जैसे विद्यालय, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत एवं स्वास्थ्य केंद्र आदि में से प्रत्येक विकासखंड में से स्वच्छ कार्यालयों प्रत्येक को 20 हज़ार रुपए की नगद राशि दी जाएगी। सम्बंधित विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें एवं अपने कार्यालयों की कुल संख्या में से 20 प्रतिशत का नामांकन इस पुरुष्कार के लिए करेंगे। ज़िला स्तरीय समिति द्वारा उक्त कार्यालयों की समीक्षा कर स्वच्छ कार्यालयों/संस्थानो को पुरुष्कृत किया जाएगा। आपने इस हेतु सभी संबंधितो को प्रयास करने के लिए कहा है एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
No comments:
Post a Comment