| शहरी क्षेत्र में संबल योजना के प्रत्येक पात्र हितग्राही को पट्टा प्रदान करें |
| अनुपपुर | 13-अगस्त-2018 |
उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि संबल योजना गरीबों का जीवन बदलने वाली योजना है। श्री शुक्ल रीवा में संबल योजना के तहत आवासीय पट्टा वितरण की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व तथा नगर निगम के अधिकारी मिलकर शहरी क्षेत्र के संबल योजना के पात्र हितग्राहियों का चयन करें। जो वर्षों से अपना आवास बनाकर रह रहा है तथा संबल योजना के मापदण्डों में पात्र है उन्हें आवासीय पट्टे प्रदान करें। इसके लिये सभी वार्डों में सर्वेक्षण करायें।
उद्योग मंत्री ने कहा कि संबल योजना की निगरानी के लिये शहरी क्षेत्र में हर वार्ड में निगरानी समितियां गठित की गई हैं। इन्हें 14 अगस्त को आयोजित स्मार्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान करें। बैठक में बताया गया कि राजस्व तथा नगर निगम के अधिकारियों द्वारा आवासीय पट्टे के पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। इन्हें उपलब्ध राजस्व भूमि के अनुसार आवासीय पट्टे दिये जायेंगे। अन्य विभागों के स्वामित्व वाली भूमि में अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद ही इस संबंध में कार्यवाही की जायेगी। |
Monday, August 13, 2018
शहरी क्षेत्र में संबल योजना के प्रत्येक पात्र हितग्राही को पट्टा प्रदान करें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय से हुआ एम.ओ.यू. - अनुपपुर | 07-मार्च-2018 महिलाओं के विरूद्ध ...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment