| बच्चों में बचपन से पुस्तकें पढ़ने की आदत डालें अभिभावक |
| 150वीं गांधी जयंती पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राज्यपाल श्रीमती पटेल |
| अनुपपुर | 03-अक्तूबर-2018
|
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने 150वीं गाँधी जयंती पर मंगलवार को राजभवन में आयोजित प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कहा कि माता-पिता को बच्चों में बचपन से ही पुस्तकें पढ़ने की आदत डालना चाहिये, उन्हें सामान्य ज्ञान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के भाषण, चित्रकला पर आधारित पुस्तक का प्रकाशन करवाया जायेगा। उन्होंने शिक्षकों को सुझाव दिया कि अपने स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के भाषण, चित्रकला आदि पर आधारित पुस्तक का प्रकाशन करवायें। इस प्रयास से स्कूल में आगे प्रवेश लेने वाले बच्चों को प्रेरणा मिलेगी।
श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों को मोबाइल फोन का नियंत्रित उपयोग करने के लिये प्रेरित करना चाहिये। उन्हें बच्चों में मोबाइल फोन के अधिक उपयोग की आदत को बदलना चाहिये। बच्चों द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग के समय और विषय तक अभिभावकों को निश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी बच्चों को समझायें। माता-पिता को भी मोबाइल का उपयोग कम से कम करना चाहिए। राज्यपाल ने भाषण,वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न स्कूलों के विजेता छात्र-छात्राओं और राजभवन के कर्मचारियों और अधिकारियों के बच्चों को ट्राफी और प्रमाण पत्र वितरित किये। इस मौके पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राजभवन के कर्मचारियों और अधिकारियों के मकानों की स्वच्छता के सर्वें के आधार पर विजेताओं को पुरस्कार दिये गये। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री डी.डी. अग्रवाल, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे। |
Wednesday, October 3, 2018
बच्चों में बचपन से पुस्तकें पढ़ने की आदत डालें अभिभावक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment