| मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक के सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही करें - डॉ. आर.पी. तिवारी |
| अनुपपुर | 08-मई-2018 |
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर.पी. तिवारी ने बताया है कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की उपस्थिति में भोपाल में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों द्वारा उक्त सुझावों के आधार पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. ने जिला स्तरीय आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशानुसार निर्वाचन नामावली में दर्ज दोहरी प्रविष्टियों की जांच, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण नियम के अन्तर्गत निर्वाचन नामावली में डबल नाम न दर्ज कराये जाने हेतु जागृत करने एवं डबल नाम जाबूझकर कराये जाते है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार जिले के द्वारा मृत/स्थानांतरित/अनुपस्थित मतदाताओं की पहचान की गई है चिन्हित किये गये मतदाताओं पर नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही करने, मृत निर्वाचकों की जानकारी रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु पंजीयन, अतिक्रमित बस्ती को हटाने एवं नए स्थान पर व्यवस्था करते समय एक स्थान से निरसन एवं दूसरे स्थान पर नाम जोड़ने, बीएलओ नेट के अन्तर्गत फैमिली टैगिंग का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण कराने, सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को बेसिक मिनिमम फेसिलिटि जिसमें पेयजल, छाया, महिला/पुरूष प्रसाधन एवं रैंप आदि की सुविधा उपलब्ध कराने, जिन घरो में 10 मतदाताओं से अधिक मतदाता निवासरत हैं उन घरों का भौति सत्यापन कराने एवं त्रुटि का निराकरण किया जाना है। इस संबंध में राज्य स्तरीय संस्था एवं इस कार्यालय द्वारा गुगल ड्राईव के माध्यम से जिलों को सूचियां भेजी जा चुकी हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर.पी. तिवारी ने उक्त निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए उल्लेखित त्रुटियों का निराकरण कर पालन प्रतिवेदन की उपलब्धता कार्यालय में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने हेतु अनूपपुर जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजस्व कोतमा, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ एवं जैतहरी को आदेशित किया है। |
Tuesday, May 8, 2018
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक के सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही करें - डॉ. आर.पी. तिवारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment