| विभिन्न आजीविका गतिविधियों से सुदृढ़ हुयी राजकुमारी की आजीविका "सफलता की कहानी" |
| आजीविका समूह और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से चल रहा सिलाई सेंटर और रेडीमेड गारमेंट्स का व्यवसाय |
| अनुपपुर | 08-मई-2018 |
राजकुमारी बतातीहैं कि, समूह से जुडने के बाद मैने नियमित रूप से बचत करना शुरू किया और समूह से पहली बार बीसहजार रूपये का ऋण लेकर दीपावली के अवसर पर पटाखों का व्यवसाय पहली बार शुरू किया। त्यौहार के बाद पटाखा व्यवसाय से प्राप्त आय से मैने पूरी राशि ब्याज सहित समूह को धीरे धीरे वापस कर दी। उसके बाद फिर मैने दूसरे साल पचास हजार रूपये का ऋण लेकर दीपावली पर पटाखे का एवं पचास हजार रूपय का ऋण लेकर होली के अवसर पर रंगों का व्यवसाय किया एवं त्यौहार के बाद पूरा पैसा वापस पुनः धीरे धीरे वापस कर दिया। पिछले दोअनुभवों ने मुझे हिम्मत दी और मैनें पचास हजार रूपय का ऋण लेकर अपने छोटे से सिलाई व्यवसाय को बढ़ाया। आज मेरे दुकान पर 6 हिलाकारीगर काम करतीहैं और सभी खर्चो को काटने के बाद आठ से दस हजार रूपये की मासिक आमदनी सिलाई से हो जाया करती है। मेरी बड़ी बेटी आशा बीएससी प्रथम वर्ष मे पढने के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर भी चलाती है, जिस से तीन से चार हजार रूपये की मासिक आमदनी हो जाती है। राजकुमारी बताती है कि मैने समूह से अभी तक कुल तीन लाख रू का ऋण लेकर ब्याज सहित वापस कर दिया है। उन्होने आगे बताया कि 2017-18 वित्तीय वर्ष मे मैने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक लाख रूपयेका ऋण लेकर रेडीमेड गार्मेंट की दुकान खोली है। इस तरह वर्तमान मे मै 4-5 से तरह गतिविधि कर रही हूं, जिस से मेरी मासिक आमदनी अठारह से बीस हजार रूपये हो जाती है। राजकुमारी जयसवाल बताती है कि समूह से जुडने के बाद उनके जीवन मे काफी सुखद परिवर्तन हुए है और उनके घर पर भी उनकी बात को महत्व दिया जाता है एवं समाज मे एक सम्मान जनकस्थान प्राप्त हुआ है, वो बताती है कि आजीविका मिशन से जुडने के बाद मेरे और मेरे परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति काफी बेहतर हुई है और मै चाहती हूँ कि हमेशा आजीविका मिशन से जुडी रहूँ। |
Tuesday, May 8, 2018
"सफलता की कहानी" विभिन्न आजीविका गतिविधियों से सुदृढ़ हुयी राजकुमारी की आजीविका
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment