| कायस्थ समाज अदभुत क्रियेटर समाज है |
| नेवरी में श्रीदेव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 08-मई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कायस्थ समाज अदभुत और क्रियेटर समाज है। इस समाज की रचनात्मक कार्यों में सदैव अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मनकामेश्वर मंदिर, चित्रगुप्त धाम, नेवरी में श्रीदेव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा रचित चित्रगुप्त गान का अनावरण भी किया।
श्री चौहान ने कहा कि नव-निर्मित मंदिर से सभी को नई प्रेरणा और शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोई चीज बनाना कठिन कार्य है, लेकिन यह कार्य कायस्थ समाज बखूबी कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वालों की सराहना की। साथ ही कहा कि मंदिर परिसर में आवश्यक कार्यों के निर्माण में राज्य सरकार सहयोग करेगी। श्री चौहान ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर श्री राजाकिशन राम श्रीमती पार्वती बाई न्यास के अध्यक्ष श्री कैलाश नारायण सारंग ने बताया कि सभी के सहयोग से आठ माह में मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने मंदिर निर्माण में मिले सहयोग की जानकारी दी और दानदाताओं को धन्यवाद दिया। अंत में वरिष्ठ पत्रकार श्री महेश श्रीवास्तव ने आभार माना। |
Tuesday, May 8, 2018
कायस्थ समाज अदभुत क्रियेटर समाज है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment