Thursday, August 9, 2018

वन स्टॉप सेंटर(सखी) का ज़िला अस्पताल में होगा संचालन ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह ने किया शुभारंभ

वन स्टॉप सेंटर(सखी) का ज़िला अस्पताल में होगा संचालन
ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह ने किया शुभारंभ


अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह ने अनूपपुर ज़िला अस्पताल परिसर में वन स्टॉप सेंटर (सखी) का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंज़ुशा शर्मा समेत पत्रकार साथी उपस्थित थे। श्रीमती शर्मा ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउन्सलिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें