| मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सूखा मॉनीटरिंग समिति गठित |
| - |
| अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सूखा मॉनिटरिंग समिति तथा क्रॉप वेदर वाच ग्रुप गठित किया है। सूखा प्रबंधन मेन्यूअल 2016 के अनुसार गठित यह समिति, सूखे से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थानों से डाटा प्राप्त कर सूखे का मूल्यांकन कार्य करेगी।
समिति में अठारह सदस्य हैं। प्रमुख सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त समिति के सदस्य सचिव होंगे। समिति में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, अपर मुख्य सचिव योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास, प्रमुख सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, प्रमुख सचिव पशुपालन, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं पर्यावरण, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, प्रमुख सचिव जनसंपर्क, प्रमुख सचिव जल संसाधन, प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, आयुक्त भू-अभिलेख, निदेशक मौसम विभाग भोपाल, संचालक केन्द्रीय भू-जल आयोग, संचालक इसरो एवं संचालक सुदूर संवेदन केंद्र सदस्य होंगे। |
Friday, September 8, 2017
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सूखा मॉनीटरिंग समिति गठित -
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment