| सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के प्राचार्यो की ली बैठक |
| - |
| अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अनूपुपर श्री आनंद राय सिन्हा द्वारा जिले मे संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी प्राचार्यो की बैठक 6 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सक्षाकक्ष मे ली। बैठक मे श्री सिन्हा ने सभी प्राचार्यो को निर्देश दिये कि जिन विषय के शिक्षक पदस्थ नही है, उन विषयों पर तत्काल अतिथि शिक्षक नियुक्ति की कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं नियमित अध्यापन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करें। इस वर्ष शैक्षणिक गुणवत्ता वर्ष मनाया जा रहा है। इस पर विशेष ध्यान दिये जाने के उन्होंने निर्देश दिये। उन्होंने विभाग अंतर्गत लंबित सी.एम. हेल्पलाईन प्रकरणों का तत्काल निराकरण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। साथ ही विद्यालय से नियमित रूप से जानकारियां वरिष्ठ कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराने, विद्यालय के मरम्मत के प्रस्ताव कार्यालय मे प्रस्तुत करने एवं विद्यालय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये।
|
Friday, September 8, 2017
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के प्राचार्यो की ली बैठक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment