| मध्यप्रदेश विधानसभा की महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति आज अनूपपुर जिले के भ्रमण में रहेगी |
| - |
| अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 |
मध्यप्रदेश विधानसभा की महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति 10 सितम्बर को अनूपपुर जिले के भ्रमण में रहेगी। विधानसभा समिति की सभापति सुश्री ऊषा ठाकुर हैं। समिति के अन्य सदस्यगणों में श्रीमती रंजना बघेल(किराणे), श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती उमादेवी खटीक, श्रीमती संगीता चारेल, श्रीमती प्रमिला सिंह, श्रीमती पारुल साहू, श्रीमती शीला त्यागी, श्रीमती चंदा गौर, श्रीमती शकुन्तला खटीक, श्रीमती सरस्वती सिंह सभी विधायक शामिल हैं।
समिति में विधानसभा सचिवालय के अधिकारी भी शामिल हैं, जिसमें अपर सचिव श्री सुधीर शर्मा, उप सचिव श्रीमती रेखा माथुर, अवर सचिव श्री प्रदीप आरसे, प्रतिवेदक श्रीमती पूजा उदासी, प्रतिवेदक सुश्री नीलिमा बरकड़े, सहायक ग्रेड-1 श्री विक्रमाजीत द्विवेदी, सहायक मार्शल श्रीमती वंदना अम्बाडकर, सहायक ग्रेड-3 श्री अरुण ढोके एवं भृत्य श्री सतीश मालवीय हैं। यह समिति 10 सितम्बर को प्रातः 8:30 बजे आंगनबाड़ी केन्द्रों का अवलोकन एवं निरीक्षण, प्रातः 10:30 बजे स्थानीय दर्शनीय स्थलों का अवलोकन, दोपहर 2 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक (महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग) अमरकंटक में करेगी। दोपहर 3 बजे अमरकंटक में ही दर्शनीय स्थलों का अवलोकन एवं रात्रि 10 बजे अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेगी। समिति रात्रि 11:40 बजे ट्रेन द्वारा अनूपपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी। |
Saturday, September 9, 2017
मध्यप्रदेश विधानसभा की महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति आज अनूपपुर जिले के भ्रमण में रहेगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment