| कमिश्नर के निर्देश पर निःशक्त बालक मो. बिलाल को मिलेगी उपचार सुविधा |
| - |
| अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री बी.एम. शर्मा अनूपपुर जिले के कोतमा विकासखंड के दौरे पर थे। कमिश्नर श्री शर्मा जब ग्राम पंचायत बसखली शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानने पहुंचे तो वहां पर उनकी मुलाकात निःशक्तता से ग्रसित बालक मो. बिलाल पिता नियामुद्दीन से हो गई। मो. बिलाल को उसकी नानी लेकर कमिश्नर श्री शर्मा के पास पहुंची, उन्होंने मो. बिलाल की निःशक्तता की स्थिति से कमिश्नर श्री शर्मा को अवगत कराया। जिस पर कमिश्नर श्री शर्मा ने तत्काल बालक मो. बिलाल को विशेष वाहन के जरिये जबलपुर मेडिकल कॉलेज ईलाज हेतु भेजने के निर्देश मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव को दिए। आपने कहा कि बालक मो. बिलाल का बेहतर ईलाज कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। आपने सीएमएचओ को इस हेतु आवश्यक राशि का प्रस्ताव राज्य बीमारी सहायता निधि से करने के लिए प्रकरण तैयार करने हेतु कहा। बालक मो. बिलाल की नानी जिनका निवास ग्राम बसखली में है, उन्हें जब यह मालूम पड़ा कि उनके गांव में शहडोल संभाग के कमिश्नर, जिले के कलेक्टर सहित बड़े अधिकारी आए हैं तो उन्हें ऐसा लगा जैसे बालक मो. बिलाल की निःशक्तता को बताने के लिए यह उपयुक्त अवसर है और वह अपने घर से मो. बिलाल को गोदी में लिए चल पड़ी। कमिश्नर श्री शर्मा को समक्ष में पाकर उसने पूरा हाल बयान किया। कमिश्नर श्री शर्मा ने बालक मो. बिलाल के निःशक्तता को जानने के पश्चात् आवश्यक निर्देश जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी को दिए। आपने सीएमएमओ को यह भी कहा कि मो. बिलाल का बेहतर ईलाज सुनिश्चित कराया जाय। आवश्यकता पड़ने पर जहां उनकी जरूरत हो उन्हें जरूर अवगत कराया जाय। आपने सीएमएचओ को मो. बिलाल की स्थिति का फालोअप दूरभाष पर देते रहने के निर्देश दिए।
|
Saturday, September 9, 2017
कमिश्नर के निर्देश पर निःशक्त बालक मो. बिलाल को मिलेगी उपचार सुविधा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment