Saturday, September 22, 2018

सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का हुआ अंतरण

सफलता की कहानी
जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि
प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का हुआ अंतरण


अनूपपुर 22 सितंबर 2018/ जच्चा एवं बच्चा दोनो की देखभाल के लिए आवश्यक है कि सही समय में जाँच होती रहे ताकि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर त्वरित निदान किया जा सके। सम्पन्न परिवारों के लिए तो यह प्रक्रिया अस्पताल जाना एवं नियमित रूप से चेकअप कराना आसान है परंतु आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के लिए यह सोचनीय विषय रहता है। ऐसे परिवार जिनके लिए एक दिन भी जाया करना घर के चूल्हे में सीधा असर डालता है। इन्हीं परिवारों को ध्यान में रखते हुए माँ और नौनिहालों को उपयुक्त स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रसव प्रोत्साहन राशि योजना बनायी गयी। इस योजनांतर्गत अनूपपुर ज़िले में अब तक असंगठित श्रमिक लाभार्थियो को 1.30 करोड़ के हितलाभ का अंतरण किया जा चुका है। प्रसव पूर्व जाँच प्रोत्साहन राशि योजनांतर्गत 447 हितग्राहियों को लगभग 12 लाख एवं संस्थागत प्रसव प्रोत्साहन राशि योजनांतर्गत अब तक 1109 असंगठित श्रमिक लाभार्थियो को 1.18 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का अंतरण किया जा चुका है। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें