Saturday, September 22, 2018

मतदाता जागरूकता हेतु होंगी विविध गतिविधियाँ सेक्टर अधिकारियों की बैठक में अब तक की गतिविधियों की हुई समीक्षा

मतदाता जागरूकता हेतु होंगी विविध गतिविधियाँ
सेक्टर अधिकारियों की बैठक में अब तक की गतिविधियों की हुई समीक्षा


अनूपपुर 22 सितंबर 2018/ बूथ चलो रैली एवं हम मतदान करेंगे हस्ताक्षर अभियान में की गयी गतिविधियों की ज़िला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने ज़िला पंचायत में आयोजित सेक्टर अधिकारियों की बैठक में विस्तृत समीक्षा की। डॉ सिडाना ने विगत दिनो में मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा उक्त गतिविधियों के सम्पादन में आमजनो को अधिक से अधिक संख्या में शामिल कर गतिविधियों को सार्थकता प्रदान करने के लिए हर अधिकारी सदैव प्रयासरत रहे। आपने बताया कि आगामी दिवसों में मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली प्रतियोगिता, महिला मतदाताओं हेतु मेहंदी प्रतियोगिता, मतदान कलश यात्रा, सेल्फ़ी विद एपिक, दीवार लेखन, लोक नृत्य गीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम, मतदाता शपथ कार्यक्रम, दिव्यांग मतदाताओं हेतु NSS एवं NCC वोलंटियर्स की सहायता  से जागरूकता प्रसार, अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर वृद्ध मतदाताओं हेतु मतदाता जागरूकता सभा, विद्यालयों में चुनावी पाठशाला का आयोजन, यूथ चला बूथ एवं स्वीप नवरात्रि कार्यक्रम आयोजित होंगे। डॉ सिडाना ने सभी अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम में पूरे मनोयोग से प्रयास कर अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को शामिल कर आगामी निर्वाचन में मतदान प्रतिशत को शत प्रतिशत तक लाने के लिए कहा है। आपने अनूपपुर ज़िले के मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान कर अपना कर्तव्य निभाने का आह्वान किया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें