Saturday, September 22, 2018

आयुष्मान भारत योजना का आज 23 सितंबर को होगा शुभारंभ

आयुष्मान भारत योजना का आज होगा शुभारंभ


अनूपपुर 22 सितंबर 2018/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना प्रदेश में 23 सितंबर से लागू हो रही है । योजना का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राँची में आयोजित कार्यक्रम में अपरान्ह 1 बजे किया जाएगा।कार्यक्रम के ठीक एक घन्टे पूर्व माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा भोपाल से योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया जायेगा। आपने बताया कि स्वसहायता भवन अनूपपुर में स्थानीय स्तर पर योजना का गरिमापूर्ण शुभारंभ समारोह आयोजित किया जायेगा।कार्यक्रम में कियोस्क का उद्घाटन, गोल्डन रिकार्ड जनरेशन, हितग्राही चिन्हाकन इत्यादि गतिविधियों के साथ योजना की जानकारी के सम्बंध में प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया जायेगा। श्री श्रीवास्तव ने जनप्रतिनिधियों, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें