| राज्य में सौभाग्य योजना का 99 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण |
| राज्य के 38 जिलों का हुआ शत-प्रतिशत विद्युतीकरण |
| अनुपपुर | 22-सितम्बर-2018 |
भारत सरकार के सौभाग्य पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में सौभाग्य योजना के लक्ष्य का लगभग 98.77 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। राज्य के 51 जिलों में से आज की स्थितिमें 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है। शेष जिलों में भी अक्टूबर माह तक शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य है।
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सभी 15 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 16 जिलों में से 11 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 20 जिलों में से 12 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य पूर्ण हो गया है। शेष जिलों में विद्युतीकरण कार्यों में अनेक जगह वन ग्राम, मजरा-टोला, आदिवासी क्षेत्र एवं पहाड़ी क्षेत्र, नदी-नाले होने के बावजूद दोनों विद्युत वितरण कंपनी विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करेंगी। सौभाग्य योजना में तीनों बिजली वितरण कंपनी को 19 लाख 81 हजार 973 घरों को विद्युतीकृत करने का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक 19 लाख घरों को विद्युतीकृत कर दिया गया है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सभी 15 जिलों में निर्धारित समय-सीमा के पूर्व शत-प्रतिशत विद्युतीकरण कर लिया गया है। ये जिले हैं- इंदौर, मंदसौर, नीमच, आगर, देवास, खंडवा, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, झाबुआ, धार, बुरहानपुर, खरगौन, अलीराजपुर और बड़वानी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 16 जिलों में से अब तक 11 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है। ये जिले हरदा, अशोकनगर, सीहोर, भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल, दतिया, ग्वालियर, श्योपुर, राजगढ़ और गुना हैं। शेष विदिशा, शिवपुरी, मुरैना, रायसेन और भिंड जिलों में विद्युतीकरण का कार्य तेजी से जारी है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 20 जिलों में से 12 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य हो चुका है। इन जिलों में नरसिंहपुर, कटनी, सिवनी, जबलपुर, उमरिया, सतना, सागर, बालाघाट, रीवा, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ शामिल हैं। शेष छतरपुर, छिंदवाड़ा, मण्डला, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, सीधी और सिंगरौली जिलों में विद्युतीकरण जारी हैं। |
Saturday, September 22, 2018
राज्य में सौभाग्य योजना का 99 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment