| कमिश्नर श्री शर्मा ने कोतमा के स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण |
| - |
| अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री बी.एम. शर्मा ने कोतमा जनपद पंचायत क्षेत्रांतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। आपने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का निरीक्षण करते हुए पाठ्यपुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति वितरण, मध्यान्ह भोजन आदि की जानकारी छात्र-छात्राओं से प्राप्त की। आपने मौके पर मध्यान्ह भोजन का अवलोकन भी किया। इसी तरह आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को प्राप्त हो रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए जाना कि पूरक पोषण आहार के साथ ही टेक टू होम आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं या नहीं। इन सभी योजनाओं की प्रगति से कमिश्नर श्री शर्मा संतुष्ट नजर आए। आपने बच्चो से दुलार किया तथा उनके मन की बात जानी। आपने संबंधित अधिकारियों को नौनिहालों के लिए शासन स्तर से उपलब्ध कराई जा रही सभी आवश्यक सुविधाओं को निर्बाध गति से पहुंचाते रहने तथा समय-समय पर मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
|
Saturday, September 9, 2017
कमिश्नर श्री शर्मा ने कोतमा के स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment