Saturday, September 9, 2017

ग्राम डोला में कमिश्नर ने लगायी चौपाल

ग्राम डोला में कमिश्नर ने लगायी चौपाल 
अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017
 
 
  आयुक्त शहडोल संभाग श्री बी.एम. शर्मा ने अनूपपुर जनपद की ग्राम पंचायत डोला में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से नामांतरण, सीमांकन, फौती नामांतरण खसरा वितरण आदि की जानकारी प्राप्त की। आपने पेंशन योजनाओं, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास के प्रगति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने एसईसीएल द्वारा जमीन अधिग्रहण, पेयजल व्यवस्था, मुआवजा वितरण आदि पर समस्याएं बतायीं। आयुक्त ने एसईसीएल के अधिकारियों को टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने तथा सर्वसुविधायुक्त भूखण्ड बनाकर ही पुनर्वास के निर्देश दिए। आपने कहा कि डोला ग्राम की समस्याओं का निराकरण प्रशासन, ग्रामीण तथा कालरी प्रबंधन की बैठक कर किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री अजय शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.व्ही.एस. चौधरी, संयुक्त आयुक्त विकास शहडोल संभाग श्री जे.के. जैन, एसडीएम कोतमा श्री बी.डी. सिंह सहित अन्य अधिकारी, ग्रामीणजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें