| बच्चों एवं युवाओं का बढ़ा उत्साह, मुख्यमंत्री श्री चौहान ‘‘दिल से’’ उनके साथ |
| - |
| अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 |
बच्चों को दिया सफलता का मंत्र
श्री चौहान ने बच्चों को सफलता के पांच मंत्रों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण, लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प, लक्ष्य प्राप्ति की राह और उस राह पर चलने का कठिन परिश्रम ये पांच मंत्र आपको जीवन में सफलता दिलाएंगे।श्री चौहान ने प्रदेश में बच्चों के विकास एवं सफल जीवन के राह में आने वाले अभावों को दूर कर सफलता की ओर ले जाने के लिए चल रही योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चों में कोई भेद नहीं होगा, चाहे वह किसी भी जाति का हो, सभी को छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध है। पुस्तक वितरण, साईकल वितरण, गांव की बेटी योजना, उत्कृष्ट विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवं प्रायोजित सर्वोदय विद्यालयों के माध्यम से बच्चों के सतत् एवं सम्पूर्ण विकास की ओर शासन दृढ़ संकल्पित है। इस संवाद में श्री चौहान ने प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों का उल्लेख करते हुए बताया कि अब कोई भी प्रतिभावान छात्र आर्थिक समस्याओं की वजह से अग्रिम पढ़ाई से वंचित नहीं होगा। इस क्रम में सर्वप्रथम जिले के सुयश नामदेव का जिक्र उन्होंने किया। इस कड़ी में श्री सुयश नामदेव के अतिरिक्त खरगोन जिले के श्री पवन मण्डलोई, कु. सुमन बागरी, बैतूल जिले की कु. किरन, एकलव्य विद्यालय मंडला की छात्रा गीता बैगा के साथ अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उल्लेख किया। उन्होंने रीवा जिले की कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश को अपनी बेटी पर गर्व है। |
Sunday, September 10, 2017
बच्चों एवं युवाओं का बढ़ा उत्साह, मुख्यमंत्री श्री चौहान ‘‘दिल से’’ उनके साथ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment