समय सीमा के लंबित प्रकरणो मे कार्य की वस्तु स्थिति से अवगत कराये- कलेक्टर श्री अजय शर्मा
अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे समस्त ज़िला अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय सीमा मे चिन्हित विषयों मे त्वरित कार्यवाही कर प्राथमिकता के साथ उत्तर को भेजना सुनिश्चित करे। जिन विषयों मे कार्य करने के पश्चात सूचित करना है ऐसे विषयों मे कार्य को शीघ्र संपादित कर पूर्णता प्रतिवेदन प्रस्तुत करे अन्यथा कार्य की प्रगति के संबंध मे वस्तुस्थिति से अवगत कराये। सोमवार को अवकाश होने के कारण इस सप्ताह, समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। बैठक मे अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी,एसडीएम जैतहरी बीडी सिंह, एसडीएम अनूपपुर प्रवीण फूलपगारे, एसडीएम कोतमा मिलिंद नागदेवे समेत ज़िले के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment