Tuesday, May 1, 2018

जन-सुनवाई लोगों की समस्या निवारण का महत्वपूर्ण माध्यम


जन-सुनवाई लोगों की समस्या निवारण का महत्वपूर्ण माध्यम 
एस.डी.एम. जैतहरी बी.डी. सिंह ने जिलेभर से आये आवेदको की समस्याओं का किया निदान 




अनूपपुर 1 मई 2018/ राज्य शासन के आदेशानुसार नागरिकों की निजी व सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों, मांग आवेदनों और बीमारी के उपचार व अन्य प्रकार की सहायता आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु हर सप्ताह मंगलवार के दिन साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर आमजनों के शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कराने एवं त्वरित गति से कार्य सम्पादित करने के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित की जाती है। जन-सुनवाई लोगों की समस्याओं के निराकरण का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुनकर तत्काल उनका निराकरण किया जाता है। प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जन-सुनवाई में कई फरियादियों की समस्यायें सुनी गईं। आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर सुशासन की अवधारणा पर अनूपपुर में अमल किया जा रहा है। एस.डी.एम. जैतहरी बी.डी. सिंह ने जिलेभर से आये आवेदको की समस्याओं का निदान किया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम दैखल निवासी मोतीलाल पनिका पिता स्व. धनीराम पनिका ने निजि सम्पत्ति में काबिज करने के संबंध में शिकायत की, ग्राम बम्हनी के बैजनाथ साहू पिता स्व. बसंतलाल साहू ने शौचालय की राशि भुगतान कराने के संबंध में शिकायत की, ग्राम तुम्मीवर निवासी पन्नेलाल बैगा ने शिकायत की है कि प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि बैंक खाता में आने के बाद प्रार्थी के गैर जानकारी में कटौती किये जाने के संबंध में जॉच व कार्यवाही बावत्, ग्राम सकरिया के रवीन्द्र कुमार भट्ट ने खसरा में जंगल शब्द हटाने के संबंध में आवेदन, अनूपपुर जनपद पंचायत के सामतपुर निवासी अनीता खेमका पति सुरेश चन्द्र खेमका ने भूमि सीमांकन संबंधी आवेदन, ग्राम कोदैली के निवासी संतोषी पटेल पति स्व. संतोष पटेल ने राष्ट्रीय परिवार सुरक्षा के तहत सहायता राशि दिलाये जाने के संबंध में आवेदन किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें