Tuesday, May 1, 2018

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का 7 मई से प्रशिक्षण


सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का 7 मई से प्रशिक्षण 

                                     

अनुपपुर  01-मई-2018/ प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2017-18 से सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 9वीं में विज्ञान और गणित विषय तथा कक्षा 11वीं में विज्ञान और वाणिज्य संकाय में एन.सी.ई.आर.टी पाठ्यक्रम लागू किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में इन विषयों की एन.सी.ई.आर.टी की पाठ्य पुस्तकें ही मान्य होंगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिये हाई स्कूल स्तर के विज्ञान एवं गणित विषय का प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया है।
प्रशिक्षण 7 मई से 29 जून तक संभागीय मुख्यालय पर 8 चरणों में सम्पन्न होगा। आयुक्त लोक शिक्षण ने जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये हैं। शालाओं के प्राचार्यों से प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों की जानकारी को विमर्श पोर्टल पर अपडेट करने के लिये कहा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके जिले में कोई भी शिक्षक प्रशिक्षण लेने से शेष न रह जाये।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें