| पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को शीघ्र लाभ दिया जाये - श्री चौहान |
| 07 मई 2018 को विशेष ग्राम सभाएँ होंगी |
| अनुपपुर | 01-मई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने असंगठित श्रमिक कल्याण योजना के पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ देना सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि योजना की जानकारी देने के लिये 07 मई 2018 को विशेष ग्राम सभाएँ की जाये। इनमें वे स्वयं तथा मंत्रीगण, विधायक और अधिकारी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान असंगठित श्रमिक कल्याण योजना की क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योजना से संबंधित आदेश, निर्देश एवं परिपत्र आज 02 मई तक जारी कर दिये जायें। योजना पर तत्काल अमल सुनिश्चित किया जाये। जो पात्र हितग्राही हैं उनको लाभ देना शुरू किया जाये। साथ ही गाँवों में डोंडी पिटवाई जाये, जिससे जो लोग पंजीयन के लिये छूट गये हैं, वे ग्राम सभा के दौरान अपना पंजीयन करा सकें। प्रदेश में 07 मई को शाम 05 बजे से ग्रामसभाओं का तथा शहरों में शाम 06 बजे से वार्ड सभाओं का आयोजन किया जायेगा। इनमें पंजीकृत श्रमिकों की सूची पढ़कर सुनाई जायेगी। साथ ही इस महत्वाकांक्षी योजना और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जायेगी। बताया गया कि पंजीकृत श्रमिकों को 15 मई से 30 मई 2018 तक पंजीयन प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। इन परिवारों को प्रसूति सहायता, पहली से पीएचडी तक नि:शुल्क शिक्षा, कोचिंग, आवासीय पट्टे और मकान बनाने के लिये सहायता, रोजगार, प्रशिक्षण, स्व-रोजगार में मदद, इलाज की सुविधा, फ्लैट रेट पर बिजली, अंत्येष्टि सहायता आदि योजनाओं का लाभ मिलेगा। |
Tuesday, May 1, 2018
पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को शीघ्र लाभ दिया जाये - श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment