| इलाज सभी का बुनियादी अधिकार है - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 01-मई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रोटी-कपड़ा और मकान के साथ इलाज सभी का बुनियादी अधिकार है। इसके लिये मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ देने वाले निजी अस्पतालों को भी सुविधा दी जायेगी। साथ ही आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा योजना का संचालन मध्यप्रदेश में ट्रस्ट द्वारा किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आम-आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए मुहैया कराने के लिये आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। इस अभूतपूर्व स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक के नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में इस योजना का संचालन किसी बीमा कंपनी के द्वारा नहीं बल्कि ट्रस्ट द्वारा किया जायेगा। इस योजना में 60 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार द्वारा और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवायी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सा तकनीशियनों के प्रशिक्षण के लिये नव अर्पण लोक शिक्षण संस्थान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे जहाँ प्रदेश को कुशल चिकित्सा तकनीशियन मिलेंगे वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षित तकनीशियनों के उपलब्ध होने से स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिये ठोस कार्यक्रम बनाये हैं। युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल्या योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जायेगा। |
Tuesday, May 1, 2018
इलाज सभी का बुनियादी अधिकार है - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment