Tuesday, May 1, 2018

सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी की सेवाओं का निर्धारित समयावधि मे प्रदाय सुनिचित करे - कलेक्टर श्री अजय शर्मा

सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी की सेवाओं का निर्धारित समयावधि मे प्रदाय सुनिचित करे - कलेक्टर श्री अजय शर्मा



अनूपपुर 1 मई 2018/ सीएम हेल्प लाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के माध्यम से सुशासन की अवधारणा को शक्ति मिली है। इनके माध्यम से ही नागरिकों को शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली सेवाओं की प्राप्ति का अधिकार मिलता है। निर्धारित समयावधि मे सेवा की प्राप्ति होने से आम जानो मे शासन की व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ता है। अतएव सेवाओं का समय सीमा मे प्रदाय एवं आवेदनो का निर्धारित समयवधि मे निराकरन अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने यह भी कहा कि आवेदनो के निराकरण मे इस  बात का ध्यान रखना भी आवश्यक है कि वह संतोषजनक एवं समाधानकारक हो। उक्त कार्य मे की गयी लापरवाही का असर सम्पूर्ण व्यवस्था पर पड़ता है और लोगो को असुविधा होती है। आपने सभी अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि समय सीमा मे सेवा का प्रदाय ण होने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। अतएव सेवा के निष्पादन मे समय सीमा का ध्यान रखे। अगर वैधानिक कारणो से सेवा का प्रदाय नहीं किया जा सकता है अथवा आवेदक सेवा का पात्र नहीं है तो समयावधि मे उक्त के विषय मे स्पष्ट जानकारी संबन्धित को उपलब्ध कराये। यह निर्देश कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे दिये। बैठक मे अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी,एसडीएम जैतहरी बीडी सिंह, एसडीएम अनूपपुर प्रवीण फूलपगारे, एसडीएम कोतमा मिलिंद नागदेवे समेत ज़िले के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें