असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का कार्य तत्परता से करे- कलेक्टर
अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बताया कि असंगठित श्रमिकों का पंजीयन कर उन्हे विभिन्न शासकीय योजनाओ का लाभ दिलवाना शासन की प्राथमिकता है। प्राप्त आवेदनो का सत्यापन कर पंजीकृत कृषको को कार्ड प्रदान किया जाएगा। पंजीयन होने के पश्चात लाभान्वित श्रमिकों को 200 रूपये मासिक फ्लैट रेट पर बिजली मिलेगी। गर्भवती श्रमिक
महिलाओं को पोषण आहार के लिए 4 हजार रूपये। प्रसव होने पर महिला के खाते
में 12 हजार 500 रूपये जमा किये जायेंगे। घर के मुखिया श्रमिक की सामान्य
मृत्यु पर परिवार को दो लाख रूपये तथा दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख रूपये
की सहायता मिलेगी। हर भूमिहीन श्रमिक को भूखंड या मकान मिलेगा। स्वरोजगार
के लिए ऋण उपलब्ध कराये जायेंगे। साईकिल- रिक्शा चलाने वालों को ई- रिक्शा
और हाथठेला चलाने वालों को ई- लोडर का मालिक बनाने की पहल की जायेगी। बैंक
ऋण की सुविधा 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान के साथ 30 हजार रूपये की सब्सिडी दी
जायेगी। श्रमिकों को मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए पंचायत नगरीय निकाय से
5 हजार रूपये की नकद सहायता मिलेगी। श्रमिकों के कल्याण की और भी अनेक
योजनायें क्रियान्वित की जा रही हैं।
श्री शर्मा ने कहा शासन के निर्देशानुसार आवेदनो का सत्यापन सेल्फ डेक्लरेशन के आधार पर किया जाना है। इस आधार पर प्रपात आवेदनो को सत्यापित कर पंजीयन का कार्य तत्परता से करे। उल्लेखनीय है कि अनूपपुर मे अब तक 292427 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमे 40296 आवेदनो का सत्यापन कर पंजीयन किया जा चुका है। सर्वाधिक पंजीयन जनपद कोतमा मे 15299 हुए है। इसके अतिरिक्त जनपद जैतहरी मे 14799, जनपद अनूपपुर मे 4899, जनपद पुष्पराजगढ़ मे 3448 के साथ नगरपालिका कोतमा मे 725, पसान मे 424, बिजुरी मे 344, अनूपपुर मे 191, अमरकनतक मे 159 एवं जैतहरी मे अब तक 8 आवेदको का पंजीयन किया जा चुका है।
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने ज़िले के निवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या मे पंजीयन कराकर इस योजना से लाभ प्राप्त करे। आपने समस्त संबन्धित अधिकारियों को इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये हैं ताकि कोई भी पात्र असंगठित श्रमिक पंजीयन से वंचित न हो।

No comments:
Post a Comment