आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न
अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2018 के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण कर, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने ज़िला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का गठन किया है। कलेक्ट्रैट परिसर में ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी की अध्यक्षता में आयोजित एमसीएमसी समिति की बैठक में सदस्यों को भारत निर्वाचन आयोग के मीडिया सम्बंधी दिशा निर्देशों, एमसीएमसी समिति के दायित्वों एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के मीडिया सम्बंधी उपबंधो से अवगत कराया गया। श्रीमती अनुग्रह पी ने मीडिया में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की जाँच, पेड न्यूज़ मामलों के अनुवीक्षण, राजनैतिक विज्ञापनों के व्यय लेखा संधारण से सम्बंधित एमसीएमसी समिति के कर्तव्यों एवं ज़िम्मेदारियों के सम्बंध विस्तार से बताया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह, उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी कोतमा श्री मिलिंद नाग़देवे, एसडीओपी श्री उमेश गर्ग, सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री अंकुश मिश्रा, ज़िला प्रबंधक एनआईसी श्री सुभाष ठाकरे, एमसीएमसी समिति के मीडिया सदस्य श्री कैलाश पांडे एवं श्री राजेश शुक्ला उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment