शहरी असंगठित श्रमिक सम्मेलन में वीवीपीएटी से कराया गया अवगत
अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ नगरपालिका अनूपपुर द्वारा स्वसहायता भवन अनूपपुर में आयोजित शहरी असंगठित श्रमिक सम्मेलन में मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों को ईवीएम एवं वीवीपीएटी से अवगत कराया गया। डिप्टी कलेक्टर श्री ऋषि सिंघई ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन का प्रयोग किया जाएगा। जिसके माध्यम से मतदाता ने किस प्रत्याशी को वोट डाला है इस आशय की पर्ची वह स्वयं देख सकेंगे। यह पर्ची 7 सेकंड तक देखने के लिए वीवीपीएटी में प्रदर्शित रहेगी। इसके पश्चात यह सील्ड बॉक्स में चली जाएगी। मास्टर ट्रेनर श्री कौशलेन्द्र सिंह ने पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया एवं वीवीपीएटी का भौतिक प्रदर्शन किया। उपस्थित जनो ने स्वयं ईवीएम के माध्यम से वोट डालकर पर्ची का अवलोकन किया। पर्ची में प्रत्याशी का सरल क्रमांक नाम एवं चुनाव चिन्ह अंकित रहेगा। इस अवसर पर विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल, नपाध्यक्ष अनूपपुर श्री रामखिलावन राठोर समेत आमजन उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment