Saturday, August 25, 2018

श्यामाप्रसाद मुखर्जी रुरबन मिशन अंतर्गत ज़िला स्तरीय समिति गठित

श्यामाप्रसाद मुखर्जी रुरबन मिशन अंतर्गत ज़िला स्तरीय समिति गठित


अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ रुरबन मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने ज़िला स्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति रुरबन मिशन अंतर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति, निधियों की रिलीज़, निधि के उपयोग की समीक्षा, क्षेत्रीय दौरे, विभिन्न क्षेत्रों के मध्य अभिशरण की स्थापना, सुधारात्मक कार्य एवं समिति के अध्यक्ष के निर्देशानुसार विभिन्न मुद्दों की निगरानी करेगी।
समिति की अध्यक्ष कलेक्टर, उपाध्यक्ष सीईओ ज़िला पंचायत सहित ज़िला आयोजन अधिकारी, कार्यपालन यंत्री पी॰एच॰ई॰, सीएमएचओ,ज़िला शिक्षा अधिकारी, ज़िला महिला सशक्तिकरण अधिकारी, ज़िला परिवहन अधिकारी, ज़िला सूचना विज्ञान अधिकारी, ज़िला पंचायती राज अधिकारी, सम्बंधित पंचायत के सरपंच, क्लस्टर प्रभारी एवं ज़िले में कार्यरत प्रतिष्ठित ग़ैर सरकारी संस्थान इस समिति के सदस्य होंगे।उल्लेखनीय है कि अनूपपुर के विकासखंड पुष्पराजगढ़ का चयन श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुरबन मिशन अंतर्गत हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें