Tuesday, May 1, 2018

अवैध कालोनियों के नियमितीकरण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करे- कलेक्टर श्री अजय शर्मा

अवैध कालोनियों के नियमितीकरण हेतु शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करे- कलेक्टर श्री अजय शर्मा



अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण के संबंध में जिले के समस्त नगरपालिका अधिकारियों को आवश्यक जानकारियां एकत्रित कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये हैं, जिससे कि कॉलोनियों का नियमितिकरण कर उन्हें आवश्यक आधारभूत सुविधायें प्रदान की जा सकें।
   श्री शर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण का कार्य व्यवहारिक दृष्टिकोण के साथ किया जाकर 15 अगस्त तक पूर्ण किया जाना है। वैधानिक प्रक्रिया द्वारा अवैध कॉलोनियों को नियमित करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा। पूर्व में 31 दिसम्बर, 2012 की अवधि तक स्थापित अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण किया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 31 दिसम्बर 2016 तक की कॉलोनियों के लिये कर दिया गया है। विकास व्यय में रहवासी अंशदान को घटाकर 20 प्रतिशत किया गया है। शेष राशि संबंधित निकाय द्वारा वहन की जायेगी। सांसद और विधायक निधि का भी उपयोग हो सकेगा। रहवासियों को बिजली, पानी, सीवेज जैसी जन सुविधाएँ सामान्य वैध कॉलोनियों की भांति सर्विस प्रभार पर मिलेंगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें